Aadhaar card के दुरुपयोग से बचने के लिए सीखें उसे लॉक और अनलॉक करना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वर्तमान में Aadhaar card हर जगह अनिवार्य कर दिया गया है। फिर चाहेऑफलाइन या ऑनलाइन कोई सेवा लेनी हो, हर जगह इसे ज़रूरी कर दिया गया है। ऐसे में हर जगह Aadhaar card देने से उसके दुरुपयोग की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में प अपना Aadhaar card लॉक करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको यह नहीं पता है तो हम Aadhaar card को पीसी/लैपटॉप या मोबाइल ऐप के माध्यम से लॉक या अनलॉक करने की प्रक्रिया बता रहे हैं, ताकि भविष्य में आने वाली किसी असुविधा से आप बच सकें।

ये पढ़ें: 10 ChatGPT PDF प्लगइंस, जो आपका समय और मेहनत दोनों से बचाएंगे

Aadhaar card कैसे लॉक करें

पीसी और लैपटॉप पर ऑनलाइन

  • सर्वप्रथम डेस्कटॉप या लैपटॉप पर UIDAI की आधिकारिक Aadhaar वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in खोलें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • कैप्चा के साथ अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें।
  • नंबर दर्ज कर लेने के बाद Send OTP पर क्लिक करें। फिर SMS प्राप्त होने पर OTP दर्ज कर लॉगइन पर क्लिक करें।
  • आपका Aadhaar डैशबोर्ड पर खुलकर सामने आ जाएगा। फिर Lock/Unlock बायोमेट्रिक्स मेनू का चयन करें।
  • अगली स्क्रीन पर जाकर जानकारी देखें और Next बटन पर क्लिक करें।
  • पुष्टिकरण बॉक्स पर क्लिक करें और फिर Next पर क्लिक करें।
  • आपके Aadhaar card का बायोमेट्रिक्स सफलतापूर्वक ब्लॉक कर दिया गया, यह लिखा हुआ आ जाएगा।

मोबाइल फ़ोन पर mAadhaar ऐप से

  • सर्वप्रथम अपने Android या iPhone पर Play Store या App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
  • अब ऐप खोलें और सभी जरूरी परमिशन दें। अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • लॉग इन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Next बटन दबाएं।
  • SMS से प्राप्त OTP टाइप करें और आप लॉग इन कर लेंगे।
  • अब डैशबोर्ड से नीचे मौजूद My Aadhaar मेनू का चयन करें।
  • यदि पहली बार ऐप एक्सेस कर रहे हैं तो एक पिन बनाने के लिए कहा जाएगा।
  • अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें और प्राप्त OTP दर्ज करके लॉग-इन करें।
  • एक बार जब आप अंदर आ जाएं तो नीचे स्क्रॉल करें और Biometrics Lock चुनें।
  • अगली स्क्रीन पर Lock Biometric पर टैप करें।
  • कैप्चा दर्ज करें और Request OTP पर क्लिक करें।
  • प्राप्त OTP दर्ज करने के बाद आपका Aadhaar card ब्लॉक कर दिया जाएगा।

एक बार जब आपका Aadhaar Card लॉक हो जाएगा तो प्रमाणीकरण उद्देश्यों के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

Aadhaar card को कैसे अनलॉक करें

पीसी और लैपटॉप पर ऑनलाइन

  • डेस्कटॉप या लैपटॉप पर UIDAI की आधिकारिक Aadhaar वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने Aadhaar card नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें और कैप्चा कोड डालने के बाद प्राप्त हुए OTP को दर्ज करें।
  • एक बार डैशबोर्ड में आ जाने के बाद Lock/Unlock Biometrics का विकल्प चुनें।
  • अब Next बटन पर क्लिक करें।
  • बड़े बॉक्स पर क्लिक करें और चयन करें कि आप Aadhaar को अस्थायी रूप से या स्थायी रूप से अनब्लॉक करना चाहते हैं।
  • इसके बाद Next पर क्लिक करें।
  • आपका Aadhaar Card बायोमेट्रिक्स अनलॉक हो जाएगा।

यदि आप Aadhaar को अस्थायी रूप से अनब्लॉक करने का विकल्प चुनते हैं तो यह 10 मिनट के लिए अनलॉक रहेगा। एक बार समय सीमा समाप्त होने पर यह स्वचालित रूप से फिर से लॉक हो जाएगा।

ये पढ़ें: OTT Release:इस हफ्ते की वेब सीरीज और फिल्में, पूरी लिस्ट देखें यहां

मोबाइल फ़ोन पर mAadhaar ऐप से

  • सर्वप्रथम अपने Android या iPhone पर Play Store या App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
  • अब अपने फोन पर mAadhaar ऐप खोलें।
  • यदि आपने पहले से लॉग-इन नहीं किया है तो अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग-इन करें।
  • डैशबोर्ड से नीचे टैब पर मौजूद My Aadhaar विकल्प चुनें।
  • नीचे स्क्रॉल करें और Biometrics Lock का चयन करें।
  • अगली स्क्रीन पर Unlock Biometric पर टैप करें।
  • कैप्चा दर्ज करें और Request OTP पर क्लिक करें।
  • आपको प्राप्त हुआ OTP दर्ज करने के बाद आपका Aadhaar Card अनब्लॉक हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Imageआधार बायोमेट्रिक जानकारी को ऑनलाइन लॉक या अनलॉक कैसे करें

आधार कार्ड इस समय भारत में सबसे महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र या पहचान पत्र है, जिसे हम हर जगह इस्तेमाल करते हैं, जैसे बच्चे के जन्म के समय अस्पताल से लेकर नौकरी लगने पर आपके दफ्तर में, हर जगह इसकी ज़रुरत पड़ती है। इसे आप घर के पते के प्रमाण के तौर पर, और पहचान पत्र के …

Imageकैसे करें Aadhar ऑनलाइन या ऑफलाइन अपडेट, जानिए Aadhar डिटेल्स अपडेट करने के सारे तरीके

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार कार्ड भारतीय नागरिकों को प्रदान किया जाने वाला एक विशिष्ट पहचान दस्तावेज है। यह विभिन्न स्थितियों में पहचान और पते के महत्वपूर्ण प्रमाण के रूप में कार्य करता है। ऐसे में Aadhaar कार्ड सबके लिए कितनी अहमियत रखता है, ये तो हम सब जानते हैं। इस वजह …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.