₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

T20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही Jio ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ₹99 का Power Play Pass लेकर यूज़र्स 4K स्ट्रीमिंग, फ्री ब्रॉडबैंड बेनिफिट और OTT ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए देखते हैं इस ऑफर में पूरा फायदा कैसे काम करता है।

क्रिकेट सीज़न के बीच Jio ने “Power Play Pass” नाम से यह लिमिटेड-पीरियड ऑफर लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹99 है, लेकिन यह सिर्फ एंट्री पास है। असली फायदा ब्रॉडबैंड प्लान एक्टिवेट करने के बाद मिलता है।

क्या मिलेगा इस ऑफर में?

  • पहले योग्य रिचार्ज पर एक महीने की फ्री JioHome सर्विस (कीमत ₹707 तक)
  • ₹750 कैशबैक (₹150 के 5 वाउचर, आगे के रिचार्ज पर लागू)
  • 4K में T20 वर्ल्ड कप स्ट्रीमिंग (सपोर्टेड स्मार्ट TV या Jio 4K बॉक्स पर)
  • चुनिंदा मैचों में मल्टी-कैमरा व्यू
  • 30Mbps तक की स्पीड
  • 1000+ लाइव TV चैनल
  • 20+ OTT ऐप्स (प्लान के अनुसार)

कुल वैल्यू ₹1,457 तक बताई जा रही है, लेकिन पूरा फायदा तभी मिलेगा जब आप आगे भी रिचार्ज जारी रखें।

किसके लिए फायदेमंद?

अगर आप पहले से JioHome यूज़र हैं, तो एक महीने की फ्री सर्विस और कैशबैक साफ फायदा दे सकते हैं।

वहीँ नए यूज़र्स के लिए यह ऑफर तब समझदारी भरा है जब वे पहले से ब्रॉडबैंड लेने की सोच रहे हों। सिर्फ क्रिकेट के लिए लेने पर लंबी अवधि का खर्च भी ध्यान में रखना होगा।

ऑफर फरवरी के लिए सीमित है। बड़ी स्क्रीन पर 4K क्रिकेट और OTT का कॉम्बो चाहते हैं, तो यह पैक आसान एंट्री देता है, लेकिन निर्णय लेने से पहले बेस प्लान की कीमत ज़रूर देखें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

ImageJio का सालाना कॉलिंग प्लान Airtel से सस्ता, फिर भी साल भर में पड़ेगा महंगा… ये है वजह

एक नज़र में : TRAI के निर्देश के बाद Jio ने अक्टूबर के आख़िर में चार नए Jio voice only plan जोड़े हैं, जो ₹147 से शुरू होते हैं। 28 से 84 दिन तक की हर वैलिडिटी पर Jio के प्लान Airtel से ₹7 से ₹21 तक सस्ते हैं। लेकिन साल भर का रिचार्ज आपको …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

ImageOPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: 144Hz AMOLED स्क्रीन या 4K सेल्फी कैमरा, आपके लिए क्या है बेहतर?

OPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: OPPO ने आज अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8,000mAh बैटरी। आम तौर पर इतनी बड़ी बैटरी का मतलब होता है एक भारी फोन, लेकिन कंपनी ने इसका वज़न 207 ग्राम ही रखा है। …

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products