iQOO Z9 Turbo+ डिज़ाइन हुई रिवील; ड्यूल कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO अपनी Z9 सीरीज में एक और नया मॉडल शामिल करने वाला है, जिसे iQOO Z9 Turbo+ के नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा इसके लॉन्च से सम्बंधित जानकारी साझा की गयी थी। टिपस्टर के अनुसार फ़ोन सितम्बर महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने भी अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट से फ़ोन का टीज़र साझा किया है, जिससे फ़ोन के डिज़ाइन की जानकारी सामने आयी है। आगे iQOO Z9 Turbo+ डिज़ाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: iQOO Z9s 5G रिव्यु: 20,000 के बजट में एक पावरफुल परफ़ॉर्मर

iQOO Z9 Turbo+ डिज़ाइन

Z9 Turbo+ टीज़र में फ़ोन के बैक पैनल और फ्रंट दोनों को दिखाया गया है। बात करें डिज़ाइन की, तो बैक पैनल पर स्क्वीरल शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जो पूरा ग्लास से ढका हुआ है, और उसमे ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। LED फ़्लैश को कैमरा मॉड्यूल से बाहर की तरफ रखा गया है। फ़ोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके मध्य में कैमरा कटआउट नजर आ रहा है। फ़ोन को सिल्वर कलर में दिखाया गया है।

iQOO Z9 Turbo+ फीचर्स

फ़िलहाल कंपनी ने इससे सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार इस फ़ोन में 6.78 इंच का 1.5K रिसोल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 9300 Plus चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और OriginOS 4 लेयर के साथ Android 14 पर रन हो सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फ़ोन 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फ़िलहाल फ़ोन के स्टोरेज ऑप्शंस की कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये 2,000 Yuan की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

ये पढ़े: Moto Edge 50 Neo हुआ लॉन्च, जानें इस मिड – रेंज फ़ोन में क्या होगा ख़ास

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageiQoo Z9s सीरीज डिज़ाइन टीज़र आया सामने; अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

अगले महीने iQoo अपनी नयी iQoo Z9s सीरीज पेश करने वाला है। काफी समय से इसके बारे में इंटरनेट पर रूमर्स आ रहे थे, और हाल ही में सीरीज के एक मॉडल को Geekbench वेबसाइट पर भी देखा गया था। कंपनी के इंडियन CEO ने फ़ोन की डिज़ाइन को अपने एक्स हैंडल पर टीज़ किया है। …

ImageiQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक: 21 अगस्त को होंगे भारत में लॉन्च

iQOO जल्द ही अपने दो शानदार फ़ोन iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro भारत में लॉन्च करने वाला है। इनके लॉन्च की तारीख 21 अगस्त रखी गयी है। पहले कम्पनी ने फ़ोन के डिज़ाइन की जानकारी साझा की थी और अब इन दोनों फ़ोन के फीचर्स की जानकारी सामने आयी हैं। आगे iQOO Z9s और …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.