iQOO Z6 Lite 5G: Snapdragon 4 Gen 1 के साथ भारत में पहला फ़ोन लॉन्च; कीमतें सुनकर खुश हो जायेंगे आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo की सब-ब्रैंड iQOO ने आज अपने सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन iQOO Z6 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फ़ोन भारत में 14 सितम्बर को लॉन्च होना है, लेकिन आज कंपनी ने लोगों के साथ iQOO Z6 Lite की सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें साझा कर दी हैं। ये दुनिया में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन भी है। आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

ये पढ़ें: 80W चार्जिंग के साथ आ रहा है ये नया मिड-रेंज स्मार्टफोन

कीमतें और उपलब्धता

iQOO Z6 Lite 5G यूँ तो भारत में 14 सितम्बर 2022 को ही लॉन्च किया जायेगा, लेकिन कीमतों का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। ये फ़ोन दो स्टोरेज वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमतें आप नीचे जान सकते हैं –

  • 4GB+64GB – 11,499 रूपए
  • 6GB+128GB – 15,499 रुपए

इसे आप Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 14 सितम्बर 2022 दोपहर 12.15 से खरीद सकते हैं। फ़ोन को हरे और काले रंग में ख़रीदा जा सकता है।

ये पढ़ें: भारत के मुकाबले, इन देशों से बेहद सस्ते में मंगवा सकते हैं iPhone 14 सीरीज़, जानें विभिन्न देशों में iPhone 14 सीरीज़ की कीमत

iQOO Z6 Lite 5G स्पेसिफिकेशन

Z6 Lite 5G, 6.58 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आया है। फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रातें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और वॉटरड्रॉप नौच है। ये ओक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है, जो चिपसेट हाल ही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोनों के लिए लॉन्च हुआ है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये Android 12 के साथ आएगा।

इसके अलावा iQOO Z6 Lite में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है और साथ ही 2MP का मैक्रो लेंस भी आपको यहां पर मिलता है। सेल्फी के लिए भी यहां 8MP का कैमरा है, जो कि कीमत के अनुसार अच्छा है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य फीचरों में 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-सी पोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, ड्यूल सिम स्लॉट भी शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में पहला स्मार्टफोन लॉन्च हुआ

iQOO ने आज विश्व स्तर पर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9T को लॉन्च किया है। भारत में भी ये स्मार्टफोन पेश किया गया है। iQOO 9T में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। भारत में ये पहला स्मार्टफोन है, जो Snapdragon 8+ Gen …

ImageiQOO Z6 5G भारत में Snapdragon 695 और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

iQOO ने भारत में just iQOO Z5 का सक्सेसर iQOO Z6 5G पेश किया है। कंपनी की तरफ से ये नया किफ़ायती फ़ोन है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आया है। Z-सीरीज़ के इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं। फ़ोन में FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP का कैमरा मुख्य स्पेसिफिकेशन …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.