मात्र 12 मिनटों में 50% तक चार्ज होने वाला फ़ोन कल होगा लॉन्च, जानें और खूबियां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक लम्बे इंतज़ार के बाद, आज Realme ने घोषणा कर दी है कि वो अपने नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 3T को भारत में 16 सितम्बर 2022 को लॉन्च करेगा। ये स्मार्टफोन ग्लोबल बाज़ार में पहले ही लॉन्च हो चुका है और इसमें आपको Snapdragon 870 चिपसेट, 80W SuperDart फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ट्रिपल रियर सेंसर जैसे फ़ीचर मिलते हैं। कंपनी इसके टीज़र में मात्र 12 मिनटों में 50% चार्जिंग को टीज़ कर रही है।

कंपनी की मानें तो, इस नए स्मार्टफोन में डिज़ाइन की प्रेरणा ब्लैक एंड वाइट रेसिंग फ्लैग से ली गयी है और इसे realme डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा ही डिज़ाइन किया गया है। फ़ोन में रियर पैनल पर बायीं तरफ कैमरा मॉड्यूल है, चेक पैटर्न डिज़ाइन और कर्व्ड एज के साथ फ़ोन हल्का और हैंडी है।

Realme GT Neo 3T स्पेसिफिकेशन

Realme GT Neo 3T में 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 870 चिपसेट के साथ Adreno 650 GPU, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज आएगी। Realme GT Neo 3T वेपर कूलिंग चैम्बर टेक्नोलॉजी भी है, जो गेमिंग के दौरान परफॉरमेंस को बेहतर बनाती है।

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं। इनमें 64 MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए, ज़्यादातर मिड-रेंज स्मार्टफोनों की  तरह, इसमें भी 16MP का कैमरा मौजूद है। 

GT Neo 3T में भी Android 12 के साथ realmeUI 3.0 यूज़र इंटरफ़ेस है। GT Neo 3 (रिव्यु) की तरह, इसमें भी 5000mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल बैंड 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products