iQOO ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने अपनी Z-सीरीज़ को और मजबूत करते हुए इसमें एक नया बजट स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च किया है। ये फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो कम दाम में 5G कनेक्टिविटी, दमदार बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। Z10 सीरीज़ का ये नया फोन लेटेस्ट Android 15, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी Sony सेंसर से लैस है। इसके अलावा इसकी बेहद कम कीमतें इसे लोगों की पहुँच में और आसान बनाती है। आइये जानते हैं इसकी कीमतों, और फीचरों के बारे में।

ये पढ़ें: POCO F7 अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ देगा भारत में दस्तक

iQOO Z10 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता

iQOO Z10 Lite 5G भारतीय बाज़ार में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा –

  • 4GB + 128GB: ₹9,999
  • 6GB + 128GB: ₹10,999
  • 8GB + 256GB: ₹12,999

SBI कार्ड यूज़र्स के लिए ₹500 का इंस्टैंट डिस्काउंट भी है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹9,499 हो जाएगी। फोन को आप दो कलर ऑप्शन – नीला (Titanium Blue) और हरे (Cyber Green) में खरीद सकते हैं। इसकी पहली सेल 25 जून दोपहर 12 बजे से Amazon और iQOO की वेबसाइट पर शुरू होगी।

iQOO Z10 Lite

ये पढ़ें: OnePlus का नया धमाका! 8 जुलाई को आने वाले Nord 5 और CE 5 के सभी फीचर लीक, जानकर उड़ जाएंगे होश

Z10 Lite 5G स्पेसिफिकेशन

Z10 Lite में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आयी है। इतनी कम कीमत पर भी फोन की मज़बूती का ध्यान रखते हुए, इसे IP64 रेटिंग, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और SGS 5-स्टार ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।

इसके अलावा ये MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 6nm पर आधारित है। साथ में 8GB रैम और अन्य 8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट भी उपलब्ध है। इस फोन में माइक्रो एसडी स्लॉट भी है, जिसके साथ आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। Android 15 पर चलने वाला ये फोन Funtouch OS 15 स्किन के साथ आता है और कंपनी इसमें 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रही है।

इस बजट फोन की एक और बड़ी ताकत है, इसमें मिलने वाली 6000mAh की बैटरी, जो आराम से आपका पूरा दिन साथ दे सकती है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग केवल 15W की ही मिलेगी। ये थोड़ा निराशाजनक लग सकता है, लेकिन कीमतों को देखते हुए, स्वाभाविक भी है। इस बैटरी के साथ कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये 70 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक टाइम दे सकती है।

ये पढ़ें: फिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता! Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में ₹70,000 तक की गिरावट

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony AI प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर रियर पैनल पर मौजूद हैं और फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है। इसमें AI Erase, Photo Enhance और Document Mode जैसे स्मार्ट कैमरा फीचर भी शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products