iQoo Neo 9s Pro+ जुलाई में होगा लॉन्च; Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलने की उम्मीद, जानें अन्य स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल iQoo ने अपने दो फ़ोन Neo 9 और Neo 9 Pro लॉन्च किये थे, इनकी सफलता के बाद हाल ही में iQoo Neo 9s Pro को पेश किया गया था और फिर एक बार कंपनी इस सीरीज में एक और मॉडल iQoo Neo 9s Pro+ पेश करने जा रही है। इस फ़ोन को फिलहाल चीन में ही पेश किया जायेगा, लेकिन भविष्य में ये जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी एक वीबो अकाउंट के माध्यम से साझा की गयी है। फ़ोन को डुअल-टोन फिनिश में पेश किया जा सकता है। आगे iQoo Neo 9s Pro+ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQoo Neo 9s Pro+ की लीक हुई जानकारी

24 जून को एक वीबो अकॉउंट “iQOO mobile phone” से एक पोस्ट साझा की गयी है, जिसमे मोबाइल के डिज़ाइन की जानकारी के साथ एक इमेज को साझा किया गया है। इमेज में ब्लू और वाइट कलर में आगामी फ़ोन को दिखाया गया है। पोस्ट में सबसे ऊपर “Buff Blue” कलर स्कीम को मेंशन किया गया है। इसके पहले भी इस फ़ोन के कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं।

iQoo Neo 9s Pro+ की लीक हुई जानकारी

ये पढ़े: Redmi Note 14 Pro के कैमरा और डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशन लीक

iQoo Neo 9s Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

इंटरनेट पर इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कई लीक्स सामने आये हैं, जिनके अनुसार फ़ोन में 6.78-इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। फ़ोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की उम्मीद हैं। अच्छी बैटरी लाइफ के लिए फ़ोन में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती हैं, जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती हैं।

ये पढ़े: CMF Phone 1 के बैक पैनल पर एक वर्किंग, रिमूवेबल स्क्रू है, लेकिन क्यों?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageiQOO Neo 8 Pro ने तोड़ा सभी Android फोनों का रिकॉर्ड, ये पावरफुल फ़ोन इस मामले में निकला सबसे आगे

iQOO Neo 8 सीरीज़ के लॉन्च में बस एक ही सप्ताह बचा है और इन फोनों को लेकर लगातार खबरें भी आ रही हैं। iQOO Neo सीरीज़ में कंपनी पहली बार Pro मॉडल पेश करने वाली है। कंपनी ने खुद ये बताया है कि इस सीरीज़ में iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro …

ImageIQOO Neo 7 SE : कंपनी ने लॉन्च से पहले खुद कन्फर्म किये ये दो मुख्य फीचर

IQOO ने पिछले ही माह में Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ IQOO Neo 7 को चीन में लॉन्च किया था। अब कंपनी 2 दिसंबर को IQOO Neo 7 SE को लॉन्च करने वाली है , जिसके बारे में कई अफवाहनी पहले से मौजूद हैं। लेकिन आज लॉन्च के पहले ही कंपनी ने इन अफवाहों में …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.