Redmi Note 14 Pro के कैमरा और डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशन लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 13 सीरीज़ की सफलता के बाद कंपनी जल्द ही बाज़ार में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इससे सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की हैं, लेकिन एक वीबो यूजर द्वारा इस सीरीज के डिस्प्ले और कैमरा की जानकारी लीक कर दी गयी हैं। खबरों के अनुसार इस सीरीज में कैमरा क्वालिटी को कम किया जा सकता है। आगे Redmi Note 14 Pro के कैमरा और डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशन लीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: CMF Phone 1 के बैक पैनल पर एक वर्किंग, रिमूवेबल स्क्रू है, लेकिन क्यों?

Redmi Note 14 Pro के कैमरा और डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशन लीक

इस फ़ोन के कैमरा और डिस्प्ले की जानकारी एक वीबो यूजर “Digital Chat Station” द्वारा अपनी पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी हैं। जानकारी के अनुसार आगामी फ़ोन में रियर कैमरा सेटअप में टेलीफ़ोटो कैमरा को शामिल नहीं किया जायेगा, हालांकि इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल दिया जा सकता। बात करें डिस्प्ले की तो फ़ोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला डुअल “माइक्रो-कर्व्ड” डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले के मध्य में सेल्फी कैमरा के लिए एक पंच कटआउट मिल सकता है, जो बिलकुल Redmi Note 13 Pro की तरह होगा।

यदि पिछली सीरीज से तुलना की जाए, तो Redmi Note 13 Pro में 200 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसके पहले Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को IMEI डेटाबेस में देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस साल के आखिर तक कंपनी इस सीरीज को लॉन्च कर सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी सीरीज में  Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 SoC और 5000 mAh के बैटरी दी जा सकती हैं।

ये पढ़े: लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 के स्टोरेज वेरिएंट, यूरोपीय कीमतें और कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageलीक हुई Redmi K60 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन, जानिए क्या है इसमें खास

Redmi जल्द ही अपनी K60 सीरीज़ को लॉन्च कर सकता है। अफवाहों के अनुसार यह स्मार्टफोन सीरीज दिसम्बर के अंत तक लॉन्च हो सकती है। लेकिन आज लॉन्च होने से पहले ही इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हो गई है। आइए उनके बारे में जानते हैं। ये पढ़ें: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones …

ImageRedmi 10 के साथ लॉन्च होगा एक और स्मार्टफोन; सामने आयी नयी लीक

Redmi 10 Redmi 10 Prime series भारत में होगी जल्दी लॉन्च

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.