लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 के स्टोरेज वेरिएंट, यूरोपीय कीमतें और कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung का इस साल का दूसरा Galaxy Unpacked event 10 जुलाई को होने जा रहा है, जिसमे कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 को पेश करने वाली है। इधर कंपनी इस इवेंट की तैयारी में व्यस्त है, और इंटरनेट पर Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 स्टोरेज वेरिएंट, यूरोपीय कीमतें और कलर वेरिएंट रिवील हो गए हैं,आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Galaxy Z Fold6 की कीमत, वेरिएंट और रंग

यूरोपीय बाजार में इस फ़ोन को तीन अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया जायेगा, जिनकी कीमत इस प्रकार है-

  • 12 GB + 256 GB: €2200
  • 12 GB + 512 GB: €2330
  • 12 GB + 1 TB: €2580
Galaxy Z Fold6

इस फ़ोन में सिल्वर, पिंक और नेवी ये तीन रंग उपलबध होंगे। बात करें, इसके पिछले वर्जन Galaxy Z Fold5 से इसकी कीमत की तुलना की तो इसकी कीमत में लगभग €300 की वृद्धि हुई हैं। हालांकि अमेरिका में इसकी कीमत में 100 डॉलर की बढ़ोतरी हुई हैं, वहीं भारतीय बाज़ार में सभी वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके स्पेसिफिकेशन्स में कुछ ख़ास बदलाव नहीं किये गए हैं। Galaxy Z Fold6 के संभावित स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

  • 6.2” cover display and 7.6” inner display Dynamic AMOLED 2X, 120 Hz, 2600 nits 
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 for Galaxy 
  • 12 GB LPDDR5X RAM 
  • Up to 1 TB UFS 4.0 storage 
  • 50 MP + 12 MP + 10 MP rear camera setup
  • 10 MP cover screen camera, 4 MP under-display camera 
  • 4400 mAh battery 
  • 25W fast charging 
  • One UI 6.1.1 based on Android 14 

ये पढ़े: Google Pixel 9 सीरीज़ अगस्त 2024 को लॉन्च हो सकती है; डिज़ाइन और वेरिएंट लीक हुए

Galaxy Z Flip6 की कीमत, वेरिएंट और रंग

यूरोपीय बाजार में इस फ़ोन को 2 अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया जायेगा, जिनकी कीमत इस प्रकार है-

  • 12 GB + 256 GB: €1330
  • 12 GB + 512 GB: €1450
Galaxy Z Flip6

इस फ़ोन को ब्लू, मिंट और सिल्वर शैडो पेश किया जा सकता है। इसके पुराने वर्जन  Galaxy Z Flip5 जिसकी कीमत €1199 और €1319 थी, के मुकाबले इस फ़ोन की कीमत में  €210 और €130 की वृद्धि हो सकती हैं। अमेरिकी बाज़ार में इसकी कीमत में $100 की वृद्धि हो सकती हैं। वहीं बात करे भारतीय बाज़ार की तो यहाँ इसकी शुरूआती कीमत 99,999 रूपए से बढ़कर 1,09,999 रूपए हो सकती हैं। Galaxy Z Flip6 के स्पेसिफिकेशन्स कुछ इस प्रकार हो सकते हैं।

  • 3.4” cover display and 6.7” inner display Dynamic AMOLED 2X, 120 Hz, 2600 nits 
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 for Galaxy 
  • 12 GB LPDDR5X RAM 
  • Up to 512 GB UFS 4.0 storage 
  • 50 MP + 12 MP rear camera setup
  • 10 MP front camera
  • 4000 mAh battery 
  • 25W fast charging 
  • One UI 6.1.1 based on Android 14 

ये पढ़े: Moto Razr 50 Ultra और Razr 50 लॉन्च हुए: जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 6 के वैरिएंट और कीमतें लीक; क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये नए फोल्डेबल

Samsung जल्दी ही अपना नया फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold6 लॉन्च करने वाला है। कंपनी के लिए ये एक ख़ास फ़ोन है, जिसे हर साल और बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है और ये सफल भी हुई है। इस बार भी अगर ऐसा ही कुछ होता है, तो शायद इस बार भी कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन …

Imageभारत सहित वैश्विक बाजार में OPPO ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेक्स

Samsung और Motorola के बाद Oppo आज भारत में फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली तीसरी बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी चुकी है। हालाँकि, Oppo Find N2 Flip पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है और आज एक वैश्विक कार्यक्रम द्वारा कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N2 Flip को वैश्विक स्तर पर लॉन्च …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.