CMF Phone 1 के बैक पैनल पर एक वर्किंग, रिमूवेबल स्क्रू है, लेकिन क्यों?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing का सब ब्रांड CMF 8 जुलाई, 2024 को भारतीय बाज़ार में अपना पहला स्मार्टफोन CMF Phone 1 पेश करने जा रहा है। इसके लॉन्च से सम्बंधित जानकारी कंपनी ने पहले ही साझा कर दी थी, लेकिन हाल ही में इसका एक और टीज़र सामने आया है, जिसमें फ़ोन के बैक पैनल पर एक वर्किंग, रिमूवेबल स्क्रू दिखाया गया है। आगे विस्तार से CMF Phone 1 वर्किंग रिमूवेबल स्क्रू के बारे में जानते हैं।

CMF Phone 1 वर्किंग रिमूवेबल स्क्रू का लेटेस्ट टीज़र

25 जून को CMF by Nothing ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर चार सेकंड कर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फ़ोन के बैक पैनल पर एक स्क्रू को दिखाया गया है। इसके साथ ही एक स्क्रूड्राइवर की सहायता से इस स्क्रू को खोला जा रहा है।

ये पढ़े: लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 के स्टोरेज वेरिएंट, यूरोपीय कीमतें और कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ

ये एक रिमूवेबल बैक प्लेट हो सकती है

इससे सम्बंधित कई खबरें सामने आयी हैं, जिनके अनुसार फ़ोन में इस स्क्रू का इस्तेमाल बैक प्लेट को बदलने के लिए किया जा सकता है, जिससे आप इसके बस कवर को अपने मनपसंद कलर के साथ बदल सकें, जो कंपनी द्वारा उपलब्ध हो। इसके लिए आपको किसी विशेषज्ञ की आवश्यक नहीं होगी, आप आसानी से घर बैठे ये काम कर पाएंगे।

हालांकि ये पहली बार नहीं है, कि हमें रिमूवेबल बैक प्लेट वाला फीचर देखने को मिला हो। इसके पहले भी Samsung ने अपनी फ्लिप सीरीज़ के लिए अनुकूलन योग्य बैक कवर पेश किये थे। इसका सबसे अच्छा उदहारण PlayStation 5 हो सकते हैं, जिनमें Sony ने स्टॉक यूनिट को सफ़ेद प्लेटों के साथ पेश किया था लेकिन साथ में एक्सेसरीज़ के रूप में अधिक रंगीन विकल्प भी देता है, जिसे ग्राहक कुछ पैसे खर्च करके खरीद सकते हैं।

ये पढ़े: Google Pixel 9 सीरीज़ अगस्त 2024 को लॉन्च हो सकती है; डिज़ाइन और वेरिएंट लीक हुए

कंपनी फर्स्ट-पार्टी बैक प्लेट भी बेच सकती है

हमारे अनुसार कंपनी कंपनी विभिन्न रंगो में फर्स्ट-पार्टी बैक प्लेट भी बेच सकती है, जिसे बाद में दुकानों या इसके ऑफिसियल पोर्टल से ख़रीदा जा सकता है। कंपनी इस फ़ोन को आज के युवाओं के लिए बना रही है, और आज कल युवाओं को अपने गैजेट्स में इस तरह के बदलाव करना काफी पसंद हैं। वो एक बार फ़ोन लेकर कुछ पैसे खर्च करके उसे अलग अलग बैक प्लेट्स के साथ नया बना सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को ये फीचर पसनद नहीं भी आये, क्यूंकि उन्हें अपने फ़ोन को वैसा ही रखना पंसद है, जैसा उन्होनें ख़रीदा था।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageNothing ब्रैंड CMF ने पहला फ़ोन किया टीज़; इन फीचरों के साथ मिड-रेंज में देगा टक्कर

Nothing की ब्रैंड CMF के पहले फ़ोन CMF Phone (1) की चर्चा काफी समय से हो रही है। फ़ोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं और हाल ही में कंपनी के फाउंडर कार्ल पेई ने भी इसके UI को टीज़ करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। इसके …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुई CMF Phone 1 की भारत में संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी समय से CMF Phone 1 की जानकारी इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, इस बीच इस फ़ोन से सम्बंधित कई डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए थे। पलहे लीक हुई जानकारी के अनुसार इसको Nothing Phone 2a के रिब्रांड के रूप में पेश किया जा सकता था, लेकिन फिर एक बार CMF Phone 1 रेंडर्स …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.