Nothing ब्रैंड CMF ने पहला फ़ोन किया टीज़; इन फीचरों के साथ मिड-रेंज में देगा टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing की ब्रैंड CMF के पहले फ़ोन CMF Phone (1) की चर्चा काफी समय से हो रही है। फ़ोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं और हाल ही में कंपनी के फाउंडर कार्ल पेई ने भी इसके UI को टीज़ करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। इसके बाद अब कंपनी ने कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है, लेकिन फिर से फ़ोन को लेकर कुछ टीज़ ज़रूर किया है।

ये पढ़ें: बेस्ट 20x ज़ूम कैमरा फ़ोन

कैसा होगा Nothing CMF Phone (1) का डिज़ाइन?

Nothing द्वारा आधिकारिक ट्विटर (अब X) हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें एक डिवाइस की आधी अधूरी टीज़ करती फोटो है और कैप्शन में लिखा है 3,2,1। ये एक काउंटडाउन जैसा लगता है, जिससे संकेत मिलता है कि कोई नया डिवाइस आने वाला है। इस फोटो में एक ग्रे रंग के डिवाइस में एक स्क्रू लगा दिख रहा है, जो कि थोड़ा अजीब है। इसके अलावा कार्ल पेई ने भी एक नए फ़ोन के यूज़र इंटरफ़ेस के फोटो साझा किये थे। इस स्क्रू के साथ दिखने वाले डिवाइस में भी कंपनी कुछ डिज़ाइन से जुड़े आविष्कार पेश कर सकती है।

ये पढ़ें: जून 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones launching in June 2024

इस स्क्रू के साथ आने वाले डिवाइस को लेकर एक X उपयोगकर्ता ने ये भी कहा है कि ये CMF Phone 1 ही है, क्योंकि उसके निचले किनारे पर भी पेच है। इस यूज़र ने फ़ोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर भी पहले अपनी एक पोस्ट में शेयर की हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

इन स्पेसिफिकेशनों के अलावा टिपस्टर का मानना है कि Nothing Phone 1 और 2 की तरह CMF Phone में कोई ग्लिफ इंटरफ़ेस नहीं होगा। इस नए और थोड़े सस्ते फ़ोन में कंपनी रियर पैनल पर टेक्सचर फिनिश दे सकती है। हालांकि इस बात को फिलहाल पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

CMF Phone (1) स्पेसिफिकेशन (संभावित)

CMF Phone (1) में 6.67-इंच की 120Hz OLED स्क्रीन है। इसके अलावा फ़ोन में Nothing Phone (2a) की ही तरह ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही 12GB तक की रैम और 256GB तक के स्टोरेज विकल्प हो सकते हैं। इस फ़ोन में भी 5,000mAh की बैटरी आ सकती है, जो कि मिड-रेंज में आज के समय में स्टैण्डर्ड है, लेकिन अब तक आयी रिपोर्टों के अनुसार फ़ास्ट चार्जिंग यहां केवल 33W की ही होगी, जबकि Nothing Phone (2a) को कंपनी ने 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाज़ार में पेश किया था।

लीक खबरों की मानें तो पहले CMF Phone (1) में दो रियर कैमरा आएंगे, जिनमें प्राइमरी 50MP कैमरा के अलावा अल्ट्रा वाइड कैमरा भी 50MP का ही होगा। वहीँ सेल्फी के लिए कंपनी 16MP का पंच-होल सेंसर दे सकती है।

ये नया CMF फ़ोन Nothing OS 2.6 UI के साथ ही आएगा, जिसे कंपनी ने हाल ही में रिलीज़ किया है और इसके कुछ यूज़र इंटरफ़ेस स्क्रीनशॉट हाल ही में शेयर भी किये गए थे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: सस्ता कौन है ये तो साफ है, पर बेहतर कौन ये चौंकाएगा

Samsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी है। आज लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की। इसके बाद भी मेरी सलाह F70 Pro की तरफ जाती है। पहले N6 की तरफ की बात, क्योंकि बैटरी वाकई बड़ी है। तीन दिन चलने वाली बैटरी इस दाम में …

ImageNothing का सब-ब्रैंड होगा CMF: मिलेंगे किफ़ायती स्मार्टवॉच और बड्स

कार्ल पेई की कंपनी Nothing ने हाल ही में अपना दूसरा स्मार्टफोन Nothing Phone (2) लॉन्च किया है। और अब जब कंपनी को बाज़ार में आये बस दो ही साल हुए हैं, कंपनी अपना स्मार्टवॉच केटेगरी में भी अपने कदम बढ़ाने की तैयारी में है। दो सालों में दो स्मार्टफोन पेश करने के बाद, Nothing …

ImageNothing Phone (1) में भी मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 1, लॉन्च डेट और कीमतें लीक हुईं

Nothing (1) स्मार्टफोन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। OnePlus के को-फाउंडर रह चुके कार्ल पेई (Carl Pei) की इस नयी कंपनी के पहले और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुए Nothing Ear (1) TWS को देखने के बाद, Nothing Phone (1) से भी कुछ अलग करने की उम्मीदें की जा रही हैं। अब एक …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.