Nothing का सब-ब्रैंड होगा CMF: मिलेंगे किफ़ायती स्मार्टवॉच और बड्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कार्ल पेई की कंपनी Nothing ने हाल ही में अपना दूसरा स्मार्टफोन Nothing Phone (2) लॉन्च किया है। और अब जब कंपनी को बाज़ार में आये बस दो ही साल हुए हैं, कंपनी अपना स्मार्टवॉच केटेगरी में भी अपने कदम बढ़ाने की तैयारी में है। दो सालों में दो स्मार्टफोन पेश करने के बाद, Nothing अब अपने नए सब-ब्रैंड के साथ नयी स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी में है। Nothing ने आज अपने नए सब-ब्रैंड के नाम की भी घोषणा कर दी है। कार्ल पेई ने बताया है कि इसका नाम CMF होगा।

Nothing की कम्युनिटी पर नए अपडेट के साथ कार्ल पेई ने कहा है कि Nothing की ब्रैंड CMF का उद्देश्य उन प्रोडक्ट्स की एक नयी रेंज पेश करना है, जो बेहतर डिज़ाइन के साथ सुविधाजनक भी होंगे। Nothing के CMF का दावा है, प्रोडक्ट्स को किफ़ायती दामों पर बेस्ट डिज़ाइन के साथ पेश करना। इस कथन के अनुसार, ये कहा जा सकता है कि CMF के अंतर्गत हमें थोड़े सस्ते प्रोडक्ट, Nothing Phone जैसे अनोखे डिज़ाइन के साथ देखने को मिल सकते हैं।

CMF का मतलब क्या है ?

CMF का मतलब है – Color, Material, और Finish (यानि रंग, प्रोडक्ट को बनाने में लगने वाला मटेरियल और डिज़ाइन)। वहीँ Nothing ब्रैंड का उद्देश्य नयी टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन को भी और बेहतर करना है, जिससे एक प्रीमियम अनुभव मिल सके। कंपनी फाउंडर का कहना है कि CMF अच्छा डिज़ाइन पेश करेगा, जो सुविधाजनक भी हो और जिसकी क्वॉलिटी पर भरोसा भी किया जा सके।

हालांकि ऊपर आपने जो वीडियो देखी है, उसमें कार्ल पेई ने ये नहीं बताया कि उन्होंने इतनी जल्दी एक सब-ब्रैंड की घोषणा की। हालांकि पिछले साल जब Verge ने इनका इंटरव्यू लिया था, तब उन्होंने बताया था कि वो कुछ अन्य कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके कुछ नए प्रोडक्ट डेवेलप करना चाहते हैं और वास्तव में एक बाहरी टेक कंसलटेंट के तौर पर डिज़ाइन, सप्लाई चैन और इंजीनियरिंग में आने वाली समस्याओं को समझकर उन्हें हल करना चाहते हैं। अगर आप वाकई में पे का पूरा इतिहास देखें, तो जानेंगे कि उन्हें मौजूदा टेक कंपनियों के अंदर सस्ती सब-ब्रांड लॉन्च करने का ख़ास अनुभव रहा है। OnePlus की Nord सब-ब्रैंड भी उन्हीं की सोच का नतीजा है, जिसने पिछले कुछ समय में कई अच्छे और सस्ते स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच पेश किये हैं।

CMF by Nothing के पहले प्रोडक्ट क्या होंगे ?

CMF ब्रैंडिंग में सबसे पहले नए ईयरबड्स और एक स्मार्टवॉच लॉन्च किये जायेंगे। ये दोनों प्रोडक्ट 2024 में लॉन्च होंगे और इनकी विस्तार से जानकारी भी हमें आने वाले समय में ही मिलेगी।

पेई के अनुसार, “CMF by Nothing के प्रोडक्ट्स की कीमतें कम होंगी, ताकि ज़्यादातर लोगों को इनका अनुभव मिल सके। यानि ये बड्स Nothing के बड्स के मुकाबले सस्ते होंगे। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया है कि CMF की टीम अलग होगी और Nothing का इसमें हस्तक्षेप नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageNothing Phone 2 के अलावा स्मार्टवॉच भी कर सकती लॉन्च

लोग बेसब्री से Nothing Phone 2 का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार, विश्व स्तर पर यह 11 जुलाई को लॉन्च होगा। अगर खबरों की मानें तो शायद कंपनी जल्द ही Nothing Watch लॉन्च करने की फिराक में है। कार्ल पेई की कंपनी Nothing को बाज़ार में उतरे हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है …

ImageOppo ने भी पेश किया अपना Reno सब-ब्रांड; 10 अप्रैल को करेगा नया फोन स्नैपड्रैगन 855 के साथ लांच

पिछले साल Realme को सब-ब्रांड के रूप में लांच करने के बाद अब Oppo अपने नए सब-ब्रांड Reno को पेश कर रहा है। कंपनी के वॉयस प्रेजिडेंट शेन यिरेन ने इस बारे में जानकारी दी। ओप्पो के वाईस प्रेसिडेंट शेन यिरेन ने बताया कि कंपनी Reno सब-ब्रैंड लाने जा रही है। कंपनी द्वारा पेश लोगो को देखने …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageCMF Phone 2 Pro का काउंटडाउन शुरू, लेकिन एक और डिवाइस की एंट्री बनी मिस्ट्री

Nothing की किफायती सब-ब्रैंड CMF 28 अप्रैल को शाम 6:30 बजे अपने दो नए स्मार्टफोन – CMF Phone 2 और CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी की तरफ से फिलहाल केवल Pro मॉडल की ही पुष्टि हुई है, लेकिन अब नए लीक ये कन्फर्म कर रहे हैं कि दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.