iQOO Neo 10 इस चिपसेट के साथ देगा 144fps गेमिंग, फीचर्स कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने भारत में Neo सीरीज में एक और फोन iQOO Neo 10 लॉन्च की घोषणा कर दी है। फोन को 26 मई 2025 को भारत ने लॉन्च किया जा रहा है। पहले फोन के बारे में कई लीक्स सामने आए थे, और अब आधिकारिक तौर पर iQOO Neo 10 फीचर्स सामने आ गए हैं, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: India Pak War Memes तेजी से वायरल, लोग हंस हंस के हो गए लोटपोट, देखें यहां सभी Memes

iQOO Neo 10 फीचर्स ऑफिशियली कन्फर्म

फोन को Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जिससे फोन के कुछ खास फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं। लिस्टिंग के अनुसार फोन Snapdragon 8s Gen 4 द्वारा संचालित होगा, इसी के साथ इसमें 31% और 49% तक की बेहतर GPU परफॉरमेंस मिल सकती है।

इस चिपसेट ने 2.42 मिलियन पॉइंट्स का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो Dimensity 9300+ और Snapdragon 8s Gen 3 दोनों से ज्यादा है। इसके अतिरिक्त, फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने वाली है। फोन 12GB RAM ऑप्शन के साथ आयेगा।

इन अब के अतिरिक्त, फोन में Q1 supercomputing चिप को शामिल किया गया है, जिसके साथ फोन 144FPS गेमिंग को सपोर्ट करेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 7000mm2 vapor chamber कूलिंग सिस्टम शामिल किया गया है, जिससे हैवी टास्क में भी फोन के तापमान को कम रखा जा सके।

फोन 7000mAh बैटरी के साथ आयेगा और इसकी मोटाई 8.9mm हो सकती है। फोन 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, इसके साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। अन्य लीक्स के अनुसार फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

iQOO Neo 10 कीमत (अपेक्षित)

आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार इस फोन की कीमत 35,000 रूपये से 40,000 रूपये के बीच हो सकती है। इसे कीमत पर ये फोन POCO F7 के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है, जो जल्द ही समान चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़ें: Samsung के 42,999 वाले फोन पर 17,000 का डिस्काउंट, 20,000 से कम कीमत में ऐसे खरीदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageiQOO Neo 10 144fps गेमिंग सपोर्ट, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमती इतनी कम सबको छोड़ा पीछे

काफी इंतेज़ार के बाद iQOO ने भारत में मिड रेंज में अपना तगड़ा फ्लैगशिप फोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है, जिसमें ड्यूल चिप के साथ हाई लेवल गेमिंग सपोर्ट मिलता है। ये इस सेगमेंट का सबसे फास्टेस्ट फोन है, जो 144FPS गेमिंग सपोर्ट करता है। आगे iQOO Neo 10 कीमत और स्पेसिफिकेशंस के …

ImageiQOO Neo 10 की जल्द होगी एंट्री, इस चिपसेट के साथ कम कीमत में देगा फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर

जो लोग फोन में कम कीमत पर फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस चाहते हैं, उनके लिए खुश खबरी, क्योंकि iQOO Neo 10R के बाद अब कंपनी वैश्विक बाजार में iQOO Neo 10 लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Geekbench लिस्टिंग के माध्यम से फोन के चिपसेट और परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageiQOO 15R रिव्यू: क्या ₹47,000 से कम में यही गेमिंग फोन लेना चाहिए?

iQOO 15R कंपनी की लाइनअप में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है। पहले इस जगह पर Neo मॉडल होते थे, लेकिन इस साल iQOO ने मुख्य iQOO 15 के साथ R ब्रांडिंग पेश की है, जिसे एक ज़्यादा सुलभ विकल्प के रूप में रखा गया है, जबकि सीरीज़ की मूल सोच अब भी वही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products