iQOO 13 की पहली झलक: लॉन्च से पहले धांसू डिज़ाइन और फीचर्स आधिकारिक तस्वीरों में आए सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO का नया फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 13 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आये हैं। फ़ोन को iQOO 12 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा। हाल ही में फ़ोन की ऑफिशियल इमेज रिवील हुई है। फ़ोन का साइड डिज़ाइन थोड़ा थोड़ा iPhone जैसा लुक देता है। फ़ोन दिखने में काफी शानदार है, और Snapdragon 8 gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। आगे iQOO 13 ऑफिशियल इमेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 16 Pro रिव्यू: Apple का अब तक का सबसे पावरफुल फोन

iQOO 13 ऑफिशियल इमेज सामने आयी

इसकी जानकारी Goblue V द्वारा एक Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार फ़ोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, बॉडी के चारों कोनों पर कर्व दिया गया है। डिस्प्ले के मध्य में एक बड़ा कैमरा कटआउट नजर आ रहा है। फ़ोन को सीमेट्रिकल बेजेल्स के साथ पेश किया जा सकता है।

अन्य जानकारी के अनुसार फ़ोन 2K OLED डिस्प्ले और मेटल मिडिल फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है, जिसकी पुष्टि फ़ोन की आधिकरिक इमेज से हो गयी है। फ़ोन को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया है, रिपोर्ट्स के अनुसार ये 9 दिसंबर तक चीन में और, दिसंबर के आखिर तक या 2025 की शुरुआत में वैश्विक बाजार में लॉन्च हो सकता है।

iQOO 13 स्पेसिफिकेशन्स (अपेक्षित)

लीक्स के अनुसार फ़ोन Snapdragon 8 gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन में 6100mAh की बैटरी दी जा सकती है, और 100W PPS और PD चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन में silicon-anode बैटरी का उपयोग किया गया है, जिससे इसका साइज काफी पतला होगा, खबरों के अनुसार इसका साइज 8.1mm हो सकता है, जो iQOO 12 के ही समान है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल IMX826 (2x) टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ़ोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, और इसमें हमें 16GB RAM के साथ 1 TB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स, जिनमें मिलेंगे कमाल के फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageiQOO Z9 Turbo+ डिज़ाइन हुई रिवील; ड्यूल कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

iQOO अपनी Z9 सीरीज में एक और नया मॉडल शामिल करने वाला है, जिसे iQOO Z9 Turbo+ के नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा इसके लॉन्च से सम्बंधित जानकारी साझा की गयी थी। टिपस्टर के अनुसार फ़ोन सितम्बर महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। …

ImageiQoo Z9s सीरीज डिज़ाइन टीज़र आया सामने; अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

अगले महीने iQoo अपनी नयी iQoo Z9s सीरीज पेश करने वाला है। काफी समय से इसके बारे में इंटरनेट पर रूमर्स आ रहे थे, और हाल ही में सीरीज के एक मॉडल को Geekbench वेबसाइट पर भी देखा गया था। कंपनी के इंडियन CEO ने फ़ोन की डिज़ाइन को अपने एक्स हैंडल पर टीज़ किया है। …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.