Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च हुआ पहला स्मार्टफ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

IQOO ने चीन में iQOO 12 स्मार्टफोन सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। इसमें दो स्मार्टफोन – iQOO 12 और iQOO 12 Pro शामिल हैं। हालांकि दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन इनमें iQOO 12 Pro एक ज़्यादा प्रीमियम फ़ोन है, जिसमें बेस मॉडल के मुकाबले बेहतर रेज़ॉल्यूशन के साथ बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और ज़्यादा रिफ्रेश रेट मिलेगी। आइये इनके बारे में विस्तार में चर्चा करते हैं।

ये पढ़ें: नवंबर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

iQOO 12 सीरीज़ की कीमतें

iQOO 12

  • 12GB + 256GB स्टोरेज – 3,999 युआन (46,400 रुपए)
  • 16GB + 512GB स्टोरेज – 4,299 युआन (50,000 रुपए)
  • 16GB + 1TB स्टोरेज – 4,699 युआन (लगभग 54,600 रुपए)

ये फ़ोन भारत में 12 दिसंबर, 2023 को लॉन्च किया जायेगा, वहीँ इसके Pro मॉडल के भारत में आने की कोई चर्चा नहीं है।

iQOO 12 Pro

  • 16GB + 256GB स्टोरेज – 4,999 युआन (लगभग 58,000 रूपए)
  • 16GB + 512GB स्टोरेज – 5,499 युआन (लगभग 63,800 रुपए)
  • 16GB + 1TB स्टोरेज – 5,999 युआन (लगभग 69,700 रुपए)

ये पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp यूज़र्स को दी सख़्त चेतावनी – जानिए कोर्ट कने दिया क्या फरमान

iQOO 12 और iQOO 12 Pro स्पेसिफिकेशन  

इन दोनों स्मार्टफोनों में iQOO 11 सीरीज़ के मुकाबले डिज़ाइन में काफी बदलाव हैं, ख़ासतौर से इनके कैमरा डिज़ाइन, जो थोड़े चौकोर हैं और रियर पैनल पर ऊपर बीच में हैं। इनकी डिस्प्ले साइडों से कर्व्ड हैं।

iQOO 12 और iQOO 12 Pro दोनों में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले हैं, लेकिन बेस मॉडल में ये स्क्रीन 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ आती है और वहीँ Pro मॉडल में 2K रेज़ॉल्यूशन है। हालांकि दोनों में HDR10+ सपोर्ट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। दोनों ही फोनों में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ 16GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज भी है, जो एक फ़ास्ट परफॉरमेंस देंगे। इसके अलावा इनमें फोर-ज़ोन कूलिंग सिस्टम भी है, जो गेमिंग के दौरान फ़ोन के टेम्परेचर को नियंत्रित करते हैं।

iQOO 12 और iQOO 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हैं। इनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64MP का टेलीफ़ोटो पेरिस्कोप लेंस शामिल हैं। वहीँ सेल्फी लेने के लिए इन दोनों में 16MP का पंच-होल सेंसर है। दोनों ही स्मार्टफोन 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन बेस मॉडल में जहां 5000mAh की बैटरी है, वहीँ Pro मॉडल 5100mAh की बैटरी के साथ आता है। Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसके अलावा iQOO 12 Pro IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित भी है। अन्य फीचरों में ब्लूटूथ 5.4, USB-C पोर्ट, Wi-Fi-7, NFC, IR ब्लास्टर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Android 14 आधारित OriginOS 4 सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageVivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products