iPhone SE 4 लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, इससे क्या उम्मीद की जा सकती है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इतने दिनों से iPhone SE 4 के लॉन्च की खबरें आ रही थी, जिसने iPhone लवर्स में उत्साह भर दिया था। अब ये एक्साइटमेंट और बढ़ने वाला है, क्योंकि iPhone SE 4 लॉन्च की तारीख की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है, आगे इसकी लॉन्च की तारीख और इससे क्या उम्मीद की जा सकती है, इस पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Elon Musk और Sam Altman की तकरार के बीच Sam Altman की नई घोषणा, GPT-4.5 और GPT-5 जल्द होंगे लॉन्च

iPhone SE 4 लॉन्च की तारीख

iPhone SE 4 को 19 फरवरी 2025 को लॉन्च किया जा रहा है। ये जानकारी कंपनी के CEO Tim Cook ने हाल ही में अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है। हालांकि, उन्होंने इसका नाम मेंशन नहीं किया है, लेकिन Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार ये iPhone SE 4 हो सकता है।

iPhone SE 4 से क्या उम्मीद की जा सकती है

लॉन्च से पहले इस फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसके डेमो मॉडल्स की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इन सभी लीक्स के आधार पर उम्मीद की जा सकती है, कि इस फोन में हमें 6.1 इंच का OLED सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, इसका डिजाइन iPhone 14 के समान हो सकता है, और इसमें नोच फ्रंट पैनल दिया जा सकता है।

फोन Apple की लेटेस्ट A18 चिप द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 8GB RAM मिल सकती है। फोन में टच फिंगरप्रिंट सेंसर को बदल कर फेस आईडी दी जा सकती है, और ये टाइप – C चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है।

ये एक 5G फोन होने वाला है, और Apple Intelligence को भी सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 45,000 रुपए से 50,000 रूपये के बीच हो सकती है

ये पढ़ें: Valentines Day 2025: प्यार जताने का नया अंदाज़, ये वैलेंटाइन स्टिकर्स और मैसेज बनाएंगे आपका दिन और भी रोमैंटिक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageiQOO 13 इंडिया लॉन्च की तारीख क्या होगी, और इससे क्या उम्मीद की जा सकती है?

iQOO 12 की सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही iQOO 13 को Snapdragon Elite चिपसेट के साथ लॉन्च करने वाली है, रिपोर्ट्स के अनुसार इस चिपसेट को 21 से 23 अक्टूबर के बीच पेश किया जाएगा, और iQOO 13 महीने के आखिर या नवंबर की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकता है। आगे …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products