Elon Musk और Sam Altman की तकरार के बीच Sam Altman की नई घोषणा, GPT-4.5 और GPT-5 जल्द होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां एक ओर OpenAI को लेकर Elon Musk और Sam Altman के बीच तकरार चल रही है, वहीं दूसरी ओर Sam Altman ने अपने AI मॉडल ChatGPT को लेकर एक और नई घोषणा कर दी है। इस घोषणा में जल्द ही GPT-4.5 और GPT-5 को पेश किए जाने की बात कही गई है, आगे इसके बार में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Elon Musk ने OpenAI खरीदना चाहा तो Sam Altman ने दिया ये जवाब

Sam Altman की घोषणा, जल्द होंगे GPT-4.5 और GPT-5 लॉन्च

हाल ही में OpenAI के CEO Sam Altman ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से GPT-4.5 और GPT-5 के लिए OpenAI रोड़मैप की जानकारी साझा की है।

इस पोस्ट ने Sam Altman द्वारा जल्द ही GPT-4.5 को जारी करने की बात कही गई है, जिसे आंतरिक रूप से ओरियन के रूप में संदर्भित किया जाता है। CEO के अनुसार ये कंपनी का आखिरी “नॉन-चेन-ऑफ-थॉट मॉडल” होने वाला है। इसके अतिरिक्त, कंपनी का लक्ष्य GPT-5 के साथ AI क्षमताओं को बढ़ाना है।

इतना ही नहीं, पोस्ट में उन्होंने ये भी कहा कि “हम चाहते हैं, कि AI आपके लिए बस काम करें, हमें पता है, कि हमारे मॉडल्स और प्रोडक्ट्स की पेशकश आपके लिए काफी जटिल है। हम भी मॉडल पिकर से उतनी ही नफरत करते हैं जितनी आप करते हैं, और फिर से magic unified intelligence की तरफ लौटना चाहते हैं।”

GPT 4.5 और GPT 5 से क्या उम्मीद की जा सकती है?

Sam Altman के द्वारा इसके आंतरिक कोडनेम को ओरियन के रूप में पुष्टि की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये मॉडल GPT 4 की तुलना में 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली हो सकता है, और इसके लिए ये OpenAI o1 रीजनिंग मॉडल्स से सिंथेटिक डेटा ले रहा है, ताकि ओरियन मॉडल को प्रशिक्षित किया जा सके।

बात करें GPT 5 की, तो कंपनी के CEO के अनुसार ये कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल होने वाला है। इसमें GPT-सीरीज और o-सीरीज रीजनिंग मॉडल की कई AI कैपेबिलिटीज को शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसमें वॉयस, कैनवस, सर्च, और डीप रिसर्च जैसी कई विशेषताएं शामिल होगी। फ्री टीयर यूजर्स भी मानक इंटेलिजेंस” सेटिंग पर GPT-5 का उपयोग कर पाएंगे।

ये पढ़ें: Valentines Day 2025: प्यार जताने का नया अंदाज़, ये वैलेंटाइन स्टिकर्स और मैसेज बनाएंगे आपका दिन और भी रोमैंटिक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.