iQOO 13 इंडिया लॉन्च की तारीख क्या होगी, और इससे क्या उम्मीद की जा सकती है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 12 की सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही iQOO 13 को Snapdragon Elite चिपसेट के साथ लॉन्च करने वाली है, रिपोर्ट्स के अनुसार इस चिपसेट को 21 से 23 अक्टूबर के बीच पेश किया जाएगा, और iQOO 13 महीने के आखिर या नवंबर की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकता है। आगे iQOO 13 इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: vivo Y300 Plus 5G धांसू फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान हो जायेंगे हैरान

iQOO 13 इंडिया लॉन्च की तारीख (एक्सक्लूसिव)

हालांकि हम सभी को इसके ग्लोबल लॉन्च का इंतजार है, क्योंकि हर बार की तरह कम्पनी इसे भी भारत में पेश करेगी। हमारे भरोसेमंद साथी “Yogesh Brar” के अनुसार iQOO 13 इंडिया रिलीज की तारीख 5 दिसंबर हो सकती है, इससे पहले एक नजर iQOO 13 स्पेसिफिकेशंस पर डालते हैं।

iQOO 13 स्पेसिफिकेशंस (अपेक्षित)

फ़ोन में BOE का लेटेस्ट 6.7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें Supercomputing Q2 चिप को शामिल किया जायेगा। फ़ोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल IMX826 (2x) टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद की जा सकती है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। ये 6100mAh बैटरी और 100W PPS और PD चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इन सब के अतिरिक्त इसमें एक नयी Halo Light देखने को मिल सकती है, जिसकी जानकारी हाल ही में Weibo पर साझा की गयी थी।

बात करें कीमत की तो इसका 256GB वैरिएंट 55,000 रूपए और 512GB वैरिएंट 60,000 रूपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है, हालॉंकि ये कंपनी द्वारा साझा की गयी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन जैसे जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक होगी इससे सम्बंधित अन्य जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: OPPO Find X8 और Find X8 Pro के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक, iPhone Like Camera बटन और Dimensity 9400 जैसे फीचरों से होंगे लैस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageiQOO Z9s सीरीज की कीमत का टीज़र सामने आया; 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

iQOO Z9s सीरीज 21 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन से सम्बंधित कई जानकारी सामने आयी हैं, और अब कंपनी ने हिंट देते हुए iQOO Z9s सीरीज की कीमत की जानकारी नए टीज़र के माध्यम से साझा की है। लॉन्च के बाद फ़ोन को इसकी आधिकारिक …

ImageiQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक: 21 अगस्त को होंगे भारत में लॉन्च

iQOO जल्द ही अपने दो शानदार फ़ोन iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro भारत में लॉन्च करने वाला है। इनके लॉन्च की तारीख 21 अगस्त रखी गयी है। पहले कम्पनी ने फ़ोन के डिज़ाइन की जानकारी साझा की थी और अब इन दोनों फ़ोन के फीचर्स की जानकारी सामने आयी हैं। आगे iQOO Z9s और …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.