लॉन्च से पहले iPhone SE 4 का वीडियो लीक हुआ, इस शानदार डिजाइन के साथ होगा जल्द लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने अपने बजट फ्रेंडली iPhone SE 4 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है, लीक्स के अनुसार फोन को इस साल अप्रैल महीने तक पेश किया जा सकता है। हालांकि फोन के नाम को लेकर अभी भी कुछ अटकलें हैं कि इसे iPhone 16e के नाम से पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले iPhone SE 4 का वीडियो लीक हो गया है, जिसमें उसके डमी यूनिट को दिखाया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस NPS योजना से मिलेगी हर महीने 1 लाख रूपये पेंशन, इस तरह उठाए लाभ

iPhone SE 4 का वीडियो लीक हुआ

हाल ही में टिपस्टर “Majin Bu” द्वारा अपने आधिकारिक X(ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से iPhone SE 4 वीडियो डाला गया। इस वीडियो में इसके डमी यूनिट को दिखाया गया है। वीडियो से समझ आता है, कि इसका डिजाइन थोड़ा बहुत iPhone 14 की तरह है।

फोन के फ्रंट में स्टेटिक नोच डिस्प्ले नजर आ रहा है, और बैक पैनल पर सिंगल कैमरा के साथ ग्लास फिनिश का उपयोग किया गया है। फोन को व्हाइट कलर में दिखाया गया है, और रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें डायनामिक आयलैंड देखने को मिल सकता है।

iPhone SE 4 की कीमत और फीचर्स

पिछले लीक्स के अनुसार इस फोन को लगभग 42000 रुपए से 45000 रुपए के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च के साथ हमें कई ऑफर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे फोन को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

फीचर्स की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.06 इंच का FHD+ LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन A18 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम का उपयोग किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इन सब के अतिरिक्त, ये फोन Apple इंटेलिजेंस के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: ये 25000 से कम कीमत वाले फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन्स, काफी कम समय में करेंगे आपके फोन को पूरा चार्ज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products