iPhone 14, 14 Plus में आया नया कलर वैरिएंट, कमाल का है ये रंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple लगभग हर साल अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च के कुछ समय बाद उनका कोई अलग कलर वैरिएंट लॉन्च करता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। सितम्बर 2022 में iPhone 14 सीरीज़ को लॉन्च करने के बाद, अब मार्च 2023 में कंपनी ने इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन iPhone 14 और 14 Plus को एक नए पीले रंग के वैरिएंट में लॉन्च किया है और ये काफी अच्छा रंग है। नीचे आप इसकी तस्वीरें देख सकते हैं।

इस नए पीले रंग के मॉडल के साथ अब ये दोनों स्मार्टफोन छः रंगों में उपलब्ध होंगे, जिनमें काला (midnight), सफ़ेद (starlight), लाल ((PRODUCT) RED), आसमानी (blue), हल्का बैंगनी (purple) और पीला (Yellow) शामिल है। हालांकि iPhone 14 Pro और Pro Max में ये रंग नहीं आया है और ऐसा लग भी नहीं रहा है कि कंपनी Pro मॉडलों में कोई नया कलर वैरिएंट रिलीज़ करने वाली है। iPhone 14 और 14 Plus में ये रंग बाज़ार में जल्दी ही उपलब्ध होगा।

भारत में इस पीले रंग के iPhone मॉडलों की कीमत वही रहेगी, जो बाकी रंगों में उपलब्ध मॉडलों की है। ये नया कलर वैरिएंट 10 मार्च से प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इसकी सेल 14 मार्च, 2023 से शुरू होगी।

new yellow color of iPhone 14 series

iPhone 14 और iPhone 14 Plus स्पेसिफिकेशन

iPhone 14 में 6.1 इंच की और iPhone 14 Plus में 6.7-इंच की डिस्प्ले है। दोनों में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1200 निट्स HDR ब्राइटनेस के साथ OLED स्क्रीन है।

ये फ़ोन पिछले के iPhone की तरह Apple के पुराने A15 Bionic चिपसेट, 16 कोर न्यूरो इंजन और iOS 15 के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि ये भी काफी पावरफुल चिपसेट हैं, लेकिन लेटेस्ट चिपसेट A16 Bionic है, जो कि दोनों Pro वैरिएंट में ही मिल पायेगा।

iPhone 14 और 14 Plus में नया ट्रू डेप्थ सेल्फी कैमरा है। रियर पैनल पर 12MP मुख्य कैमरा, OIS, f/1.5 अपर्चर, के साथ है। इसमें नया कैमरा फीचर Photonic Engine भी है, जिसके साथ लो-लाइट में फोटो लेने के लिए बेहतर है।

कंपनी द्वारा इन स्मार्टफोनों में नया सेफ्टी फ़ीचर भी दिया गया है, जिसे “Emergency SOS via Satellite” का नाम मिला है। इस फीचर के इस्तेमाल के लिए इमरजेंसी की परिस्थिति में आपको खुले आसमान के नीचे होना चाहिए और अपने iPhone को सैटेलाइट कीतरफ पॉइंट करना है और आपका फ़ोन सैटेलाइट से कनेक्ट हो जायेगा, इससे आपके फ़ोन द्वारा अपने आप इमरजेंसी मैसेज सेंड हो जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageiQOO 9 कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ एक नए रंग फ़ीनिक्स (Phoenix) में लॉन्च हुआ

iQoo ने हाल ही में भारत में iQOO 9 सीरीज़ लॉन्च की है। इसमें बेस मॉडल iQOO 9 को पिछले महीने दो रंगों सफ़ेद (Legend) और काले (Alpha) में लॉन्च किया गया था और आज कंपनी ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन का एक नया कलर वैरिएंट – फ़ीनिक्स (Phoenix) लॉन्च किया है। iQOO 9 एक नए रंग …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.