Instagram ने लॉन्च किए Diwali AI effects, अब आपकी Stories में चमकेंगे दीया और रंगोली

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram ने भारत समेत कुछ देशों में Diwali के मौके पर खास Diwali AI effects (AI द्वारा लिमिटेड एडिशन इफेक्ट्स) लॉन्च किए हैं। अब आपकी Instagram Stories और Edits app videos दोनों में असली फेस्टिव टच दिखेगा। इन्हें आप दीये, रंगोली और पटाखों से सजा सकेंगे।

ये पढ़ें: दिवाली कब है? हिंदू पंचांग के हिसाब से ये ऐप्स बताएंगी त्योहारों की सही तारीख

Meta के अनुसार, ये फीचर Restyle option के ज़रिए काम करता है, जो Meta AI की मदद से आपकी फोटो और वीडियो को रियल-टाइम में ट्रांसफॉर्म कर देता है।

नए Diwali AI Effects:

  • Stories के लिए: पटाखे, दीये और रंगोली (Fireworks, Diyas and Rangoli)
  • Videos के लिए (Edits App): लालटेन, गेंदे के फ़ूल और रंगोली (Lanterns, Marigold and Rangoli)

इन इफेक्ट्स को लगाने के लिए बस Instagram खोलें, + पर टैप करें और फोटो या वीडियो चुनें। फिर ऊपर दिख रहे Restyle (paintbrush) आइकन पर टैप करें, और Diwali effects में से कोई भी चुन लें। Meta AI कुछ सेकंड में आपकी स्टोरी को फेस्टिव बना देगा।

ये पढ़ें: iPhone 13 Amazon Price Drop: त्योहारों से पहले Amazon का तोहफ़ा – iPhone 13 की कीमत देखकर यकीन नहीं होगा

इसी तरह, Edits App में भी वीडियो पर यही दिवाली का जादू जगाया जा सकता है। बस वीडियो चुनें, Restyle टैब में जाएं और Diwali हेडर के नीचे अपने पसंदीदा effect (Lanterns, Marigold, Rangoli) को अप्लाई करें।

ध्यान रहे, ये Diwali-themed effects सिर्फ 29 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे। ये केवल भारत, यू. एस. सिंगापुर, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.