Instagram Creator Lab के साथ तीन नए Instagram फीचर्स भारत में लॉन्च; ऐसे करेंगे आपका Instagram अकाउंट ग्रो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram ने फाइनली भारत में Instagram Creator Lab को लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को कंपनी ने Born on Instagram (BOI) प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है। इसका सीधा फायदा कंटेंट क्रिएटर्स को होगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इसके साथ तीन नए Instagram फीचर्स भी पेश किये हैं, जिनकी सहायता से कंटेंट पर यूजर इंगेजमेंट को बढ़ाया जा सकता है। आगे इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Instagram Feed को क्लीन कैसे करें, दिखेगा सिर्फ पसंदीदा कंटेंट

Instagram Creator Lab भारत में लॉन्च

Meta ने Instagram Creator Lab भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट के माध्यम से साझा की है। जानकारी के अनुसार इस फीचर की सहायता से छोटे कंटेंट क्रिएटर्स अपने Instagram पेज को आसानी से ग्रो कर पाएंगे। इसमें जितने भी बड़े Instagram कंटेंट क्रिएटर्स हैं, उन सभी के हेल्पफुल कंटेंट को फीचर किया जाएगा, ताकि दुसरे यूजर्स उनके तरीके अपना के खुद के पेज को ग्रो कर पाएं। Instagram Creator Lab में Aabir Vyas, Govind Kaushal, Meethika Dwivedi, Raghav Sachar, और The Vixens Crew जैसे कई बड़े क्रिएटर्स के हेल्पफुल कंटेंट को फीचर किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार ये कंटेंट हिंदी और इंग्लिश इन दो भाषाओं में उपलब्ध होगा, हालाँकि कैप्शंस के लिए “Tamil, Telugu, Malayalam, Kannada, Bengali, और Hindi” इन 6 भाषाओं को शामिल किया गया है।

Meta ने पेश किये तीन नए Instagram फीचर्स

कंपनी ने Instagram Creator Lab के साथ तीन और फीचर्स को पेश किया है। ये फीचर्स Stories, DMs, और Notes के लिए पेश किये गए हैं, जिनमें Instagram Story comments, cutout stickers in direct messages, और Birthday Notes फीचर शामिल हैं। पहले वाले फीचर की सहायता से यूजर्स अब अपने पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स की स्टोरीज पर भी कमेंट कर पाएंगे, और ये कमेंट उस क्रिएटर के सभी फोल्लोवेर्स को दिखेगी। 24 घंटे के बाद स्टोरी हटने पर कमेंट भी हैट जाएगी, यदि क्रिएटर उस स्टोरी को हाईलाइट करता है, तो यूजर्स कमैंट्स को हाइलाइट्स में भी देख पाएंगे।

दूसरा फीचर चैट्स को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पेश किया गया है, इस फीचर की सहायता से अब यूजर्स अपने फोटोज का कटआउट स्टीकर बना के DMs में सेंड कर पाएंगे। कंपनी तीसरा Birthday Notes फीचर कंपनी जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है। इस ऑप्शन को ऑन करने पर आपके बर्थडे पर नोट्स में आपको एक बर्थडे हैट आइकॉन नजर आएगा।

ये पढ़े: Instagram ने पेश किया टेक्स्ट एंड स्टीकर फीचर; ऐसे करें इस्तेमाल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imageजल्द आ सकता है, Instagram ad break फीचर; ads रन करने वाली कंपनी को मिलेगा फायदा

Meta अपने Instagram app में एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये फ़िलहाल कुछ बीटा यूजर्स द्वारा देखा गया है, जिसमें ads को स्किप नहीं किया जा सकेगा। इसका असर सभी यूजर्स के app को उपयोग करने के एक्सपीरियंस पर पड़ेगा, क्योंकि इससे उन्हें परेशानी हो सकती हैं। हालांकि ये उन …

ImageAI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

Google ने हाल ही में अपने AI Overviews को लॉन्च किया था, जो पहले सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं था लेकिन अब भारत के साथ साथ अन्य देशों के लोग भी इसका उपयोग कर पाएंगे। इसकी सहायता से यूजर आसानी से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस फीचर को अन्य …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.