जल्द आ सकता है, Instagram ad break फीचर; ads रन करने वाली कंपनी को मिलेगा फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Meta अपने Instagram app में एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये फ़िलहाल कुछ बीटा यूजर्स द्वारा देखा गया है, जिसमें ads को स्किप नहीं किया जा सकेगा। इसका असर सभी यूजर्स के app को उपयोग करने के एक्सपीरियंस पर पड़ेगा, क्योंकि इससे उन्हें परेशानी हो सकती हैं। हालांकि ये उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो Instagram पर ads रन करते हैं। शायद इस फीचर्स की वजह से वे अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज ज्यादा अच्छे से सेल कर पाएं। आगे Instagram ad break फीचर के बारे में जानते हैं।

Instagram ad break फीचर की जानकारी

इसकी जानकारी Reddit के माध्यम से दी गयी हैं, जिसमें यूजर्स द्वारा पोस्ट साझा करते हुए बताया गया है, कि Instagram एक नए फीचर “ad break” को रोलआउट करने वाला है, जिसका प्रभाव रील्स, पोस्ट, और स्टोरीज तीनों पर पड़ेगा। इससे सम्बंधित यूजर्स ने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किये हैं। जब भी आप अपने इंस्टाग्राम फीड को स्क्रॉल करेंगे तो बीच में आपको एक “Ad Break” की नोटिफिकेशन के साथ 6 सेकण्ड्स का एक ad दिखने लगेगा, जिसे आप स्किप नहीं कर सकते हैं।

ये पढ़े: Instagram पर close friends के साथ post कैसे शेयर करें

यूजर एक्सपीरियंस पर इसका नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ रहा है, और जिन यूजर्स ने इस फीचर को एक्सपीरियंस किया है, उनका कहना है, कि हर 4 से 5 रील के बाद एक Ad दिखना उनके स्क्रॉलिंग के एक्सप्रिएंस को ख़राब कर सकता है, Youtube ad break की इससे तुलना करें, तो रील की तुलना में Youtube पर लॉन्ग वीडियो होते हैं। कही न कही इसका बुरा प्रभाव कंटेंट क्रिएटर्स पर भी पड़ सकता है। बार बार ads दिखने की वजह से उनके फॉलोवर्स में कमी आ सकती हैं।

भविष्य में इंस्टाग्राम पर इस फीचर को कैसे उपयोग में लाया जायेगा, इसमें सिर्फ Paid Ads ही रन होंगे या अपने कंटेंट को मोनेटाइज करके इस फीचर का फायदा कंटेंट क्रिएटर्स को भी मिलेगा, फ़िलहाल मेटा ने इसके बारे में अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

ये पढ़े: डिलीट किए गए WhatsApp और Instagram मैसेज को कैसे रिकवर करें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageInstagram Account Status अपडेट :- क्रिएटर्स को ऐप की recommendations पर मिलेगा ज़्यादा कंट्रोल

Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए एक नए फीचर की घोषणा की है, जिससे वो जान सकेंगे कि क्या उनकी पोस्ट लोगों की फीड में ‘recommended’ के तौर पर दिखाई जा रही हैं, या नहीं। साथ ही अगर उनकी कोई पोस्ट लोगों की फीड में नहीं आ रही है, तो भी उन्हें अपडेट दिया जायेगा। …

ImageTwitter Community Notes: क्या है ये नया फ़ीचर और कैसे आप कर सकते हैं इस्तेमाल

Twitter ने अपने फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म को एक बार फिर लॉन्च किया है। ‘फिर’ हमने इसलिए कहा क्योंकि पहले इसे BirdWatch के नाम से 2021 में लॉन्च किया गया था। अब Elon Musk के राज में ट्विटर ने इसी फ़ीचर को Community Notes के नाम से रोलआउट किया है। इसकी घोषणा भी कंपनी ने अपने Twitter …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

Discuss

Be the first to leave a comment.