Infinix XPAD लॉन्च के साथ टेबलेट के बाजार में रखा कंपनी ने पहला कदम, इस कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने भारत में अपना पहला टेबलेट Infinix XPAD लॉन्च कर दिया है। ये एक बजट फ्रेंडली टेबलेट है, जिसमें आपको एक बड़ा डिस्प्ले और लम्बी चलने वाली बैटरी मिलने वाली है। टेबलेट को तीन शानदार रंगों में पेश किया गया है। आगे Infinix XPAD की कीमत, उपलब्धता, और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं, कंपनी ने इस क्षेत्र में कदम रखने के साथ साथ क्या नए फीचर्स शामिल किये हैं।

ये पढ़े: Realme Pad 2 Lite 2K डिस्प्ले के साथ भारत में लांच; जानें कीमत और फीचर्स

Infinix XPAD की कीमत और उपलब्धता

ये टेबलेट 4G और WiFi कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है, और दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 4GB RAM+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रूपए है, और 8GB RAM+256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए आपको 13,999 रूपए खर्च करना होंगे।

टेबलेट को Frost Blue, Titan Gold, और Stellar Grey इन तीन रंगों में पेश किया गया है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो ये 26 सितम्बर दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खरीदारी के दौरान बैंक के क्रेडिट कार्ड्स द्वारा भुगतान करने पर अलग से डिस्काउंट ऑफर भी मिलेंगे।

Infinix XPAD स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 11 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। ये MediaTek Helio G99 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें ARM G57 MC2 GPU का उपयोग किया गया है। टेबलेट में आपको 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। ये टेबलेट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होता है।

इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, इसी के साथ फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। टेबलेट 7000mAh बैटरी के साथ आता है, जिसे चार्ज करने के लिए इसमें USB Type-C port दिया गया है, इसके अतिरिक्त 3.5mm हैडफ़ोन जैक मिल जाता है। टेबलेट में quad-stereo setup, Folax Voice Assistant, और ChatGPT सपोर्ट जैसे और भी शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़े: Realme P2 Pro भारत में Snapdragon 7s Gen 2 और 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageInfinix XPad लॉन्च की तारीख आयी सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Infinix भारत में अपना Infinix XPad लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसकी जानकारी सामने आयी थी और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख साझा कर दी है। इतना ही नहीं इसके ग्लोबल लिस्टिंग द्वारा कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आयी हैं। आगे Infinix XPad लॉन्च की तारीख और …

Realme Pad 2 Lite 2K डिस्प्ले के साथ भारत में लांच; जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज भारत में Realme P2 Pro के साथ अपना शानदार टेबलेट Realme Pad 2 Lite भी लॉन्च कर दिया है। इस टेबलेट में आपको 2K रिसोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 90Hz का रिफ्रेश रेट देगा। ये टेबलेट Eye Comfort डिस्प्ले फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आगे Realme Pad 2 …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Discuss

Be the first to leave a comment.