Realme Pad 2 Lite 2K डिस्प्ले के साथ भारत में लांच; जानें कीमत और फीचर्स

  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज भारत में Realme P2 Pro के साथ अपना शानदार टेबलेट Realme Pad 2 Lite भी लॉन्च कर दिया है। इस टेबलेट में आपको 2K रिसोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 90Hz का रिफ्रेश रेट देगा। ये टेबलेट Eye Comfort डिस्प्ले फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आगे Realme Pad 2 Lite कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Realme P2 Pro भारत में Snapdragon 7s Gen 2 और 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

Realme Pad 2 Lite कीमत और उपलब्धता

इस टेबलेट को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसका 4GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट 14,999 रूपए की कीमत पर पेश किया गया है, और 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,999 रूपए निर्धारित की गयी है। टेबलेट को Space Grey और Nebula Purple इन दो रंगों में पेश किया गया है। इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं

Realme Pad 2 Lite स्पेसिफिकेशन्स

इस टेबलेट को 10.5 इंच के 2K रिसोल्यूशन वाले LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। टेबलेट MediaTek Helio G99 6nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और realme UI 5.0 के साथ Android 15 पर काम करता है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 का उपयोग किया गया है।

टेबलेट के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, जो Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है, इसके अतिरिक्त वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये 8300mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, और USB Type-C जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़ें: ये पढ़ें: NVIDIA GeForce RTX 4090 के साथ आने वाले लैपटॉप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageSamsung Galaxy Tab A7 Lite हुआ बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 Lite और प्रीमियम टेबलेट Galaxy S7 FE लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है: Samsung …

ImageOnePlus Pad 2 की भारत में बिक्री शुरू; इन ऑफर्स के साथ मिल रहा भारी डिस्काउंट

हाल ही में OnePlus ने अपना OnePlus Pad 2 वैश्विक बाजार में लॉन्च किया था, लेकिन अब ये भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। खबरों के अनुसार इसकी बिक्री आज 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गयी है। आगे भारत में OnePlus Pad 2 की कीमत, ऑफर्स, और स्पेसिफिकेशन्स के बारे …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageOnePlus Nord CE6 और CE6 Lite लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और कीमत जानें

OnePlus ने आज भारत में अपने नए OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Nord CE6 में पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड दिए गए हैं, हालांकि चिपसेट के मामले में यह थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। वहीं, Nord CE6 Lite के साथ कंपनी ने Lite सीरीज़ की वापसी कराई …

Discuss

Be the first to leave a comment.