Realme P2 Pro भारत में Snapdragon 7s Gen 2 और 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme P2 Pro भारतीय बाज़ार में दस्तक दे चुका है। ये फ़ोन अप्रैल में लॉन्च हुए Realme P1 Pro का सक्सेसर है और कंपनी ने मात्र पांच महीने के अंतराल में P2 Pro को लॉन्च कर दिया है। ये फ़ोन अपने प्रीडिसेस्सर के मुकाबले कुछ अच्छे अपग्रेड के साथ आया है, लेकिन अच्छी बात ये है कि कीमतों में ज़्यादा अंतर नहीं है। इस फ़ोन में गेमिंग के लिए GT Mode, 120Hz Samsung AMOLED डिस्प्ले और 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर शामिल हैं। नीचे आप इसकी पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ सकते हैं।

Realme P2 Pro की कीमतें और उपलब्धता

Realme P2 Pro तीन स्टोरेज विकल्पों में आया है और इसे आप 17 सितम्बर को पहली सेल में शाम 6 से 8 बजे के बीच Flipkart, realme.com से खरीद सकते हैं।

  • 8GB+128GB – 21,999 रुपए
  • 12GB+256GB – 24,999 रुपए
  • 12GB+512GB – 27,999 रुपए

इस फ़ोन पर कुछ बैंक कार्डों के साथ 3,000 रुपए तक की छूट भी उपलब्ध है। कंपनी ने इसे हरे और ग्रे रंगों में पेश किया है।

ये पढ़ें: Samsung 5G Tablets की कीमतें यहां जानें

Realme P2 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme P2 Pro में 6.7-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, Pro-XDR, 2160 PWM डिमिंग के साथ आयी है। हालांकि P1 Pro के मुकाबले यहां ब्राइटनेस थोड़ी बढ़ाई गयी है। उस फ़ोन में 950 निट्स तक की ब्राइटनेस है, वहीँ नए P2 Pro में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

फ़ोन की परफॉरमेंस में भी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ P2 Pro में अच्छा अपग्रेड दिया गया है, जबकि P1 Pro Snapdragon 6 Gen 1 के साथ उपलब्ध है। इस नए फ़ोन में Adreno 710 GPU के साथ 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज आपको मिल सकेगी। वहीँ सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फ़ोन भी अधिकतर मौजूदा realme फोनों की तरह Android 14 के साथ आया है, जिस पर Realme UI 5.0 स्किन है।

ये पढ़ें: ये पढ़ें: NVIDIA GeForce RTX 4090 के साथ आने वाले लैपटॉप

Realme P2 Pro में भी इसके प्रीडिसेस्सर की ही तरह 50MP का Sony LYT-600 सेंसर और साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा रियर पैनल पर मौजूद हैं। हालांकि इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP से अपग्रेड करके इस बार 32MP का पंच – होल फ्रंट कैमरा दिया गया है। थोड़ी ही सही, लेकिन इस बार बैटरी भी बड़ी (5200mAh) है और ये 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीँ इसी कीमत पर P1 Pro केवल 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया है।

अन्य फीचरों में इन – डिस्प्ले फीनगरप्रिंट सेंसर, VC कूलिंग सिस्टम, Swiss SGS Premium Performance 5 Stars drop resistance सर्टिफिकेशन, रेनवॉटर टच, ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi 6, USB टाइप – सी पोर्ट, और IP65 सर्टिफिकेशन शामिल हैं। .

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Imageनहीं पसंद आया Realme P2 Pro ? इसी बजट में उपलब्ध इन फोनों में, किसी में मिलेगी पावरफुल परफॉरमेंस, तो किसी में सबसे अनोखा डिज़ाइन

Realme P2 Pro आज भारत में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 80W फ़ास्ट चार्जिंग बैटरी और 50MP Sony LYT-600 सेंसर जैसे फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। इस फ़ोन इसके प्रीडिसेस्सर Realme P1 Pro के मुकाबले काफी अपग्रेड दिए गए हैं, लेकिन ये 21,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर आया है, जिसमें पहले से ही …

ImageRealme P2 Pro Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर; जल्द होगा भारत में लॉन्च

हाल ही में Realme ने Narzo 70 Turbo लॉन्च किया था और अब कंपनी जल्द ही अपना अगला फ़ोन Realme P2 Pro भारत में लॉन्च करने वाली है। फ़ोन के बारे में ज्यादा खबरें सामने नहीं आयी हैं, लेकिन हाल ही में इसे Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है। आगे Realme P2 Pro Geekbench लिस्टिंग …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.