Infinix XPad लॉन्च की तारीख आयी सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix भारत में अपना Infinix XPad लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसकी जानकारी सामने आयी थी और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख साझा कर दी है। इतना ही नहीं इसके ग्लोबल लिस्टिंग द्वारा कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आयी हैं। आगे Infinix XPad लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix XPad लॉन्च की तारीख

इसकी जानकारी कंपनी द्वारा Flipkart माइक्रोसाइट के माध्यम से साझा की गयी है। माइक्रो साइट पर xpad के लॉन्च की तारीख के साथ कलर, डिज़ाइन, और कुछ फीचर्स की जानकारी भी उपलब्ध है। कंपनी Infinix XPad को 13 सितम्बर को भारत में लॉन्च करने वाली है। ये टेबलेट Stellar Grey, Frost Blue, और Titan Gold इन तीन रंगों में उपलब्ध होगा।

बात करें डिज़ाइन की तो इसे ड्यूलशेड मेटेलिक फिनिश के साथ पेश किया जायेगा। xpad के बैक पैनल पर ऊपर की ओर बायीं तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें LED फ़्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। टेबलेट के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर्स, पॉवर बटन, और सिम ट्रे दी गयी है। फ्रंट में दायीं तरफ ही एक सेल्फी कैमरा नजर आ रहा है।

ये पढ़े: iQOO Z9 Turbo+ डिज़ाइन हुई रिवील; ड्यूल कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

Infinix XPad फीचर्स

माइक्रोसाइट के अनुसार इसमें 11 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 83 प्रतिशत स्क्रीन तो बॉडी रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो टेबलेट Wi-Fi और Bluetooth के अतिरिक्त 4G LTE को भी सपोर्ट करेगा। टेबलेट को कई AI फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

ग्लोबल लिस्टिंग के अनुसार xpad Helio G99 Ultimate चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। टेबलेट में 8GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। ये 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। टेबलेट के बैक पैनल और फ्रंट दोनों में 8 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। रोपरतस के अनुसार ये 15,000 रूपए तक की कीमत में भारत में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़े: Moto Edge 50 Neo हुआ लॉन्च, जानें इस मिड – रेंज फ़ोन में क्या होगा ख़ास

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageInfinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Infinix Xpad के जल्द लॉन्च होने की खबरें सामने आयी थी और अब इसके कुछ लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हुए लीक्स में टैबलेट के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शामिल हैं। खबरों के अनुसार ये कंपनी का पहला टैबलेट होने वाला है। आगे Infinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स …

ImageiQOO Z9s सीरीज की कीमत का टीज़र सामने आया; 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

iQOO Z9s सीरीज 21 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन से सम्बंधित कई जानकारी सामने आयी हैं, और अब कंपनी ने हिंट देते हुए iQOO Z9s सीरीज की कीमत की जानकारी नए टीज़र के माध्यम से साझा की है। लॉन्च के बाद फ़ोन को इसकी आधिकारिक …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.