Dimensity 6080, 108MP कैमरा के साथ आया ये फ़ोन, कीमतें इतनी कम कि आपको नहीं होगा यकीन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने आज अपने नए बजट स्मार्टफोन Infinix Note 30 5G को पेश किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे ख़ास बात यही है कि इसमें MediaTek का नया चिपसेट Dimensity 6080 मौजूद है। फ़ोन की कीमत मात्र 13,999 रूपए से शुरू होती है और इसके अनुसार फ़ोन में आपको काफी अच्छे फ़ीचर दिए गए हैं। फ़ोन को आप नीले, काले और सुनहरे रंगों में खरीद पाएंगे।

ये पढ़ें: कुछ ऐसा होगा OnePlus Nord 3 का डिज़ाइन, क्या मिड-रेंज में बनेगा आपकी पसंद ?

Infinix Note 30 5G की कीमतें और उपलब्धता

Infinix Note 30 5G को दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

  • 4GB + 128GB – 14,999 रूपए
  • 8GB + 256GB – 15,999 रूपए।
  • Axis बैंक के कार्डों के साथ आपको फ़ोन पर 1,000 रूपए की छूट और मिलेगी, जिससे इनकी कीमत 13,999 और 14,999 रूपए होगी।

Note 30 को आप तीन रंगों में 22 जून से Flipkart पर खरीद सकते हैं।

Infinix Note 30

Infinix Note 30 5G स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 30 5G में नारंगी रंग जिसे कंपनी ने Sunset Gold कलर वैरिएंट का नाम दिया है, में लैदर फिनिश मिलेगी, जो इसे एक प्रीमियम लुक देती है। इसके अलावा फ़ोन में अन्य दो रंगों के विकल्प भी मौजूद हैं। ये फ़ोन 6.78-इंच की फुल एचडी+ LTPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आया है। इसके अलावा इसका चिपसेट Dimensity 6080 भी 6nm फेब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर बना है और 8GB तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है।

इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा भी इसकी ख़ासियत है। यहां आपको मात्र 13,999 रूपए में 108MP का सेंसर मिल रहा है और सेल्फी के लिए भी 32MP का कैमरा है। इसके अलावा इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी और 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

ये पढ़ें: Realme 11 Pro रिव्यु: एक किफ़ायती और पावरफुल फ़ोन

फ़ोन में बाईपास चार्जिंग तकनीक, X-Axis लीनियर मोटर, AI स्मार्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, Android 13 के साथ XOS 13 JBL स्पीकर और 14 5G बैंडों का सपोर्ट जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageDimensity 810 और 108MP कैमरा के साथ Realme और Redmi से  भी सस्ता फ़ोन, Infinix ने किया लॉन्च

Infinix ने आज भारत मेंInfinix Note 12 5G और Infinix Note 12 Pro 5G को लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोनों में कई स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, लेकिन कैमरा में अंतर है। Note 12 जहां 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ आता है, वहीँ Note 12 Pro में 108MP का मुख्य कैमरा है। ये स्मार्टफोन …

ImageSamsung S25 जैसा लुक, 6000mAh बैटरी के साथ आया ये बजट फोन, कीमत इतनी कम कि यकीन नहीं होगा

बाज़ार में एक नया बजट फोन लॉन्च हुआ है, जो दूर से देखने पर Samsung Galaxy S25 सीरीज़ की झलक देता है। इसका नाम Itel Super 26 Ultra है। फोन का कैमरा मॉड्यूल, रियर बॉडी आपको सैमसंग के फ्लैगशिप फोन की याद दिलाएंगे। इसमें आपको 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्लिम …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.