Samsung S25 जैसा लुक, 6000mAh बैटरी के साथ आया ये बजट फोन, कीमत इतनी कम कि यकीन नहीं होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बाज़ार में एक नया बजट फोन लॉन्च हुआ है, जो दूर से देखने पर Samsung Galaxy S25 सीरीज़ की झलक देता है। इसका नाम Itel Super 26 Ultra है। फोन का कैमरा मॉड्यूल, रियर बॉडी आपको सैमसंग के फ्लैगशिप फोन की याद दिलाएंगे। इसमें आपको 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्लिम बॉडी जैसे फीचर भी मिलेंगे, जो इसे लगभग 15,000 की कीमत में काफी प्रीमियम बनाते हैं। आइये जानते हैं कि इस बजट फोन की खासियत और क्या हैं।

ये पढ़ें: Realme P3 Lite 5G की कीमत लॉन्च से पहले Flipkart पर दिखी – क्या इन फीचर्स के साथ इस कीमत पर खरीदेंगे आप?

Itel Super 26 Ultra स्पेसिफिकेशन

पतली-सी बॉडी (6.8mm) वो पहली झलक में काफी अच्छी लगेगी। वहीँ स्क्रीन भी इसमें 6.78-इंच की HD+ अंदर 6nm वाला Unisoc T7300 लगा है, 8GB रैम है और स्टोरेज 256GB तक मिलता है. चार कर्व्ड AMOLED है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। ऊपर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला है। “रेन-प्रूफ” टच भी दिया गया है, यानि स्क्रीन गीली हो तब भी स्क्रॉल-टैप चलता है। कर्व्ड पैनल एक ऐसी चीज़ है, जो इस कीमत पर ध्यान खींचता है।

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर लगा है। वहीँ फ्रंट पर 32MP सेल्फी शूटर को जगह मिली है। अन्य फीचरों में AI कैमरा इरेज़र और सर्कल-टू-सर्च जैसे जैसा सॉफ्टवेयर मसाला भी इसमें मौजूद है। ब्रांड का इन-हाउस AI असिस्टेंट Sola भी आपको इसमें मिलेगा, जो बेसिक कमांड संभाल लेता है।

बिल्ड पर आएं तो, तो 6.8mm की बॉडी बताई जा रही है। साथ ही ये IP65 रेटिंग के साथ आया है, यानि धूल और पानी की छींटे झेल लेगा। 6,000mAh की बैटरी दी गई है, चार्जिंग 18W रहती है। हालांकि जहां बैटरी साइज़ सुकून देता है, वहीँ 18W आज के हिसाब से थोड़ा स्लो लग सकता है।

कुल मिलाकर, Itel Super 26 Ultra उन यूज़र्स के लिए बना दिखता है जिन्हें बजट में कर्व्ड AMOLED, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश लुक चाहिए। कैमरा एवरेज है, डिज़ाइन ग्लॉसी है, और फीचर पैक संतुलित मिलता है। इंडिया में अगर आप खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लॉन्च-प्राइस और यहां के रिव्यु देखने के बाद खरीदना ही समझदारी है।

Itel Super 26 Ultra कीमतें

नाइजीरिया में प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और सेल 15 सितंबर से लगती है। बांग्लादेश की MobileDokan रिटेलर वेबसाइट पर ये फोन दो वैरिएंट में लिस्टेड है। लिस्टिंग के हिसाब से 8GB+128GB का दाम BDT 19,990 (लगभग ₹14,900) और 8GB+256GB का BDT 21,990 (लगभग ₹15,900) है। भारतीय लॉन्च पर कंपनी अभी चुप है, यानि थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

फोन को आप बेज, ब्लू, गोल्ड और ग्रे रंगों में खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: क्या Samsung Galaxy F17 5G बनेगा बेस्ट बजट 5G फोन? देखें स्पेसिफिकेशन और कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.