Facebook को पीछे छोड़, 25 मिलियन से भी ज़्यादा बार डाउनलोड हुई ये भारतीय एप्लीकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप सोच रहे होंगे कि ये कोई गेमिंग या सोशल मीडिया एप्लीकेशन है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। पिछले महीने Facebook, WhatsApp, Messenger या किसी गेमिंग ऐप से बिलकुल अलग ऐप मीशो (Meesho) को 25 मिलियन से भी ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho को अक्टूबर 2021 के महीने में जहां 25 मिलियन डाउनलोड मिले, वहीँ Facebook को 23 मिलियन बार डाउनलोड किया गया।

ये पढ़ें: 30,000 रुपए में भारत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Meesho एक बैंगलोर बेस्ड शॉपिंग ऐप है जहां महिलाओं के कपड़े और फैशन से जुड़ी चीज़ें मिलती हैं। यहां कुछ छोटे व्यापारी जुड़ भी सकते हैं और आम जनता यहां से ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकती है।

अक्टूबर में पिछले साल के मुकाबले इस साल इस ऐप ने 750% ग्रोथ पायी है और इसका श्रेय अक्टूबर में कंपनी द्वारा चलाई गयी 4 दिन की सेल को दिया जा रहा है, जिस दौरान Meesho ने सबसे अधिक यूज़र पाए हैं। ये सेल 6 अक्टूबर से शुरू होकर चार दिन चली और इसके लिए कंपनी ने अपने 1,00,000 से ज़्यादा विक्रेताओं के साथ मिलकर काम किया।

ये पढ़ें: भारत में 7,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट बजट स्मार्टफोन

Meesho अधिकतर छोटे व्यापारों को उनकी चीज़ें अपने प्लेटफार्म के ज़रिये बेचने में मदद करता है। इस कंपनी ने छोटे शहरों के व्यापारियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। इस साल की शुरुआत में भी कंपनी द्वारा 0% विक्रेता कमीशन मॉडल लॉन्च किया गया था जिसके बाद नए रजिस्ट्रेशन में 10 गुना बढ़ोतरी देखी गयी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageSpotify Lite इंडिया में एंड्राइड प्लेटफार्म पर हुआ लांच: जाने कहाँ और कैसे करे डाउनलोड?

इस साल की शुरूआती में Spotify को इंडिया में लांच होने के साथ ही एप्लीकेशन को शुरूआती एक हफ्ते में ही 1 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा मिल गया था जिसके कुछ ही दिन बात 100 मिलियन का मार्क भी पीछे छुट गया है। स्वीडन-आधारित इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के अब एक लाइट एंड कॉम्पैक्ट वरिएन्त …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImagePOCO M8 Power रिव्यू: ₹25,000 से कम में लगभग सब कुछ, सिर्फ एक कसार रह गई

POCO M8 Power के साथ POCO की M-सीरीज़ हमेशा से बुनियादी चीज़ें ठीक से करने और बाकी दिखावे को छोड़ देने पर टिकी रही है, और M8 Power इस सोच पर इस दाम के किसी भी हालिया फोन से ज़्यादा टिका हुआ है। ₹21,999 से शुरू होकर ये एक भरी हुई भीड़ में उतरा है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.