Huawei Mate 10 Pro की तस्वीरें लॉन्च से पहले हुईं लीक; इस कीमत में मिलेगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei Mate 10 pro के लॉन्च को अभी कुछ हफ़्ते बाकी हैं और इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। हाल ही में, ट्विटर पर जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लेस ने इस फ़ोन की नई फोटोज जारी कीं हैं जो Huawei Mate 10 pro को एक बेहतरीन फोन के रूप में दिखाती हैं, और यह बहुत ही शानदार दिख रहा है।

 यह भी पढ़ें:  फेसबुक अकाउंट deactivate होते हुए भी ऐसे करें मेसेंजर चैट

पिछले साल लॉन्च हुए Huawei Mate 9 ने काफी लोकप्रियता अर्जित की थी, और वह साल के बेहतरीन फोनों में से एक था, इस साल भी Huawei से कुछ बेहतर प्रस्तुतिकरण की उम्मीद की जा रही है। अगर लीक तस्वीरों को देखें तो Mate 9 की ही तरह Mate 10 Pro में भी मैटल बॉडी दी जायेगी, लेकिन इसमें कुछ नई रंगीन डिजाइन्स को जोड़ा गया है। फोन को तीन ड्यूल-टोन वाले संस्करणों में उपलब्ध कराया जाएगा – dark grey, blue, और brown. व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि ये फ़ोन ड्यूल टोन रंगों के साथ शानदार दिखते हैं।

यह भी पढ़ें: फरवरी 2018 तक सभी मोबाइल नंबर करने होंगे आधार से लिंक; ये है तरीका

लीक द्वारा यह दावा किया गया है कि यह फोन 18: 9 अनुपात की डिस्प्ले के साथ बेहद महीन बेज़ल वाला फोन होगा, जिसमें में अपर्चर f/1.6 के साथ एक ड्यूल Leica-branded sensors वाला कैमरा सेटअप मौजूद होगा, और दोनों कैमरे एक दूसरे से बिलकुल अलग प्लेस किये गए हैं। गौरतलब है कि LG V30 में भी इसी अपर्चर का कैमरा सेंसर उपस्थित है।

एक अन्य टिप्सटर रोलैंड क्वांड द्वारा किये गए एक खुलासे में कहा गया है कि पूर्वी यूरोप में Huawei Mate 10 Pro की कीमत 930-940 यूरो बताई जा रही है जोकि भारतीय मुद्रा में 72000 रुपये के आस पास हो सकती है। टिप्सटर इवान ब्लेस के लीक में डिवाइस में artificial intelligence की पुष्टि की है। फोन में Kirin 970 प्रोसेसर होने की संभावना है।

A promo image for Huawei's new mobile chipset, the Kirin 970, which will power the company's upcoming Mate 10 Pro flagship.

इसके अलावा Huawei द्वारा 16 अक्टूबर को एक इवेंट में Mate 10 के लॉन्च होने की संभावना है। अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं तो Huawei Mate 10 Pro सैमसंग के Note 8 को बाजार में कड़ी चुनौती दे सकता है।

यह भी पढ़ें: ZOPO ने भारत में लॉन्च किये Full Vision Display वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन; सिर्फ 6,999 रुपये में उठा सकेंगे 18:9 स्क्रीन का आनंद

 

Related Articles

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageHuawe Mate 30 और Mate 30 Pro होंगे 19 सितम्बर को लांच: जाने क्या हो सकती है इनकी स्पेसिफिकेशन

हुवावे ने अपनी आगामी फ्लैगशिप सीरीज को लेकर एक टीजर लॉन्च किया है। इस टीजर में हुवावे ने अपनी अगली सीरीज मेट 30 की तारीख की घोषणा कर दी है। हुवावे Mate 30 सीरीज 19 सितंबर को जर्मनी के म्यूनिख में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी देते …

ImageHuawei Mate X हुआ फोल्डेबल डिस्प्ले, किरिन 980 चिपसेट के साथ लांच: क्या जल्द ही Mate Xs भी होगा पेश?

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना पहला फोल्डेबल 5G Mate X लॉन्च कर दिया है। यह फोन अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। चीन में Mate X अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। हुवावे ने अपने ऑफिशल Weibo अकाउंट पर इस फोन की लॉन्चिंग की घोषणा की। कंपनी इस फोन को पहले …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.