फरवरी 2018 तक सभी मोबाइल नंबर करने होंगे आधार से लिंक; ये है तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आधार कार्ड की अनिवार्यता अब तक सभी की समझ में आ चुकी है। अब यह सिर्फ पहचान पत्र ही नहीं रह गया है बल्कि बैंक अकाउंट से लेकर PAN कार्ड और हर सरकारी योजना में आधार संख्या का दर्ज होना आवश्यक हो चुका है। धीरे-धीरे आधार कार्ड की अनिवार्यता का दायरा बढ़ता जा रहा है, और अब आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि आपको जल्द से जल्द अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना होगा।

यह भी पढ़ें: अब फोन मच्छर भी भगाएगा; LG ने Mosquito Repellent सुविधा के साथ लांच किया LG K7i

आधार नंबर को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करने की समय सीमा फरवरी 2018 तक है, अर्थात इस समय में आपको अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करना जरूरी है। हालांकि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया बेहद सरल है, फिर भी अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो इस आलेख में हम आपको वह तरीका बता रहे हैं जिसके द्वारा आप आधार से मोबाइल सिम कार्ड को लिंक कर सकते हैं।

आप अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन अपडेट करना होगा।

यह भी पढ़ें: 140 character limit को बढ़ाने पर विचार कर रहा है Twitter; 280 हो सकती है नई सीमा

इसके लिए निम्न लिखित स्टेप्स का अनुसरण करें:

  • Step 1: अपने सिस्टम के ब्राऊज़र में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in को सर्फ करें

  • Step 2. Aadhaar Update वाले कॉलम में दिख रहे Update Aadhaar Details (Online) विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया वेब पेज खुलेगा।
  • Step 3. पेज में सबसे नीचे लिखे हुए ‘Click Here’ पर क्लिक करें
  • Step 4 अब एक फॉर्म प्रदर्शित होगा जिसमें आपको अपनी आधार संख्या दर्ज जर OTP के लिए अनुरोध करना होगा, जो कि आपके पहले से दर्ज मोबाइल नंबर पर आएगा

  • Step 5. OTP दर्ज करें
  • Step 6: इसके बाद आप अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज कर सेव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 18,778 रुपए में खरीद सकते हैं iPhone 8, ये है तरीका

 

Related Articles

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Imageजाने कैसे जोड़े DigiLocker में अपने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को

आज के टेक्नोलॉजी से भरपूर समाज में लगभग सभी पब्लिक या सरकारी विभागों में अब डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पाने चरम पर देखी जा सकती है। कही भी यात्रा करते समय अपने साथ पेपर-डॉक्यूमेंट को लेकर जाना हमेशा से ही थोडा परेशानी भरा साबित होता है क्योकि इनके खोने पर आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ …

ImagePhonePe UPI को अपने आधार कार्ड द्वारा कर सकते हैं एक्टिवेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

नोटबंदी और उसके बाद कोरोना में दूरी बनाये रखने के दौर में, धीरे धीरे डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिला और अब फ़ोन पर मात्र एक स्कैनिंग से UPI द्वारा किसी भी चीज़ की पेमेंट करना या कहीं पैसे भेजना इतना आसान हो गया है कि दुकानों से अस्पतालों तक स्कैनर मिलेंगे। इसके लिए लोग कई …

ImageAadhaar में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

आज के समय में Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है। बैंक, सरकारी स्कीम, मोबाइल SIM, यहां तक कि कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर सबसे ज़रूरी चीज बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोगों को खुद नहीं पता होता कि उनके आधार …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.