Huawe Mate 30 और Mate 30 Pro होंगे 19 सितम्बर को लांच: जाने क्या हो सकती है इनकी स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुवावे ने अपनी आगामी फ्लैगशिप सीरीज को लेकर एक टीजर लॉन्च किया है। इस टीजर में हुवावे ने अपनी अगली सीरीज मेट 30 की तारीख की घोषणा कर दी है। हुवावे Mate 30 सीरीज 19 सितंबर को जर्मनी के म्यूनिख में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए इस स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होने की तरफ भी इशारा किया है। कंपनी ने ट्वीट में ‘We are going full circle in Munich on 19.09.2019’ लिखा है।

हुवावे को अमेरिकी सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट की वजह से कंपनी द्वारा गूगल के आधिकारिक एंड्रॉइड लाइसेंस का उपयोग करने से रोक दिया गया था। हालांकि बाद में आंशिक रूप से प्रतिबंध को हटा दिया गया था लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हुवावे मेट 30 सीरीज जैसे आगामी प्रोडक्टों पर लागू नहीं होता है। एंड्रॉइड (Android) प्रतिबंध के बावजूद हुवावे Mate 30 सीरीज को लांच कर रहा है तो उम्मीद यही है की Huawei की ये लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस आपको बिना गूगल प्रोडक्ट के ही मिले।

Huawei Mate 30 सीरीज के फीचर (आपेक्षित)

हुवावे अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज में Mate) 30 Pro और Mate 30 के अलावा Mate 30 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जो इस सीरीज का सबसे किफायती फोन होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में आपको Kirin 990 चिपसेट देखने को मिलेगी जो Huawei 6 सितम्बर को IFA 2019 में पेश करने वाली है।

Huawei Mate 30 Pro

अन्य लीक या अफवाहों की माने तो इस सीरीज के प्रो वर्जन में आपको 4,500mAH तथा स्टैण्डर्ड वर्जन में 4,200mAh की बैटरी 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। सामने की तरफ आपको नौच डिस्प्ले मिल सकती है लेकिन खबरें ऐसी भी आ रही है की इसमें सर्टिफाइड फेसिअल ऑथेन्टकैशन  सिस्टम भी दिया जा सकता है जो Face ID के जैसे ही काम करेगा।

Huawei Mate 30 -सीरीज के प्रो मॉडल में 40MP के 2-रियर कैमरा भी देखने को मिल सकते है बाकि टीज़र के भी साफ़ होता है की यह एक सर्कुलर पैटर्न में दिए जायेंगे। तो आपको ट्रिपल या क्वैड कैमरा सेटअप भी मिल सकता है।

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOnePlus Watch होगी वनप्लस 9 सीरीज के साथ 23 मार्च को लांच

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने इंडिया में अपनी नयी सीरीज OnePlus 9 सीरीज को 23 मार्च के लिए लांच करने की जानकारी हाल ही में शेयर की है। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर यह भी कंफर्म कर दिया है कि ग्राहकों के लिए नई Smartwatch यानी वनप्लस वॉच भी लॉन्च की …

ImageRealme Narzo 30 और Realme Buds Air 2 होंगे जल्द लांच, जाने क्या होगा ख़ास

इंडिया में Realme ने अभी हाल ही में अपनी Realme X7 सीरीज को पेश किया था जो इस समय सबसे किफायती कीमत वाली 5G सपोर्टेड सीरीज भी साबित होती है। और अब उम्मीद की जा सकती है की कंपनी Narzo 30 सीरीज और TWS इयरफोन को जल्द ही लांच कर सकती है। रियलमी के सीईओ …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.