Oppo Find X8 लॉन्च इवेंट लाइव भारत में कैसे देखें? 21 नवंबर को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन के बाद अब Oppo वैश्विक बाजार में अपनी लेटेस्ट Find X8 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है, इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है। सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro इन दोनों मॉडल्स को शामिल किया गया है। यदि आप Oppo लवर्स हैं, तो इस लेख में हमनें बताया है, Oppo Find X8 लॉन्च इवेंट लाइव भारत में कैसे देखें?

ये पढ़ें: Redmi A4 5G फ़ोन किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Oppo Find X8 लॉन्च इवेंट लाइव भारत में कैसे देखें?

ये इवेंट 21 नवंबर को 5 PM UTC पर शुरू होगा। कंपनी द्वारा इंवेट के लाइव अपडेट्स कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से साझा किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त आप Oppo Find X8 लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Youtube चैनल पर देख सकते हैं।

सीरीज के दोनों फोन में काफी शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। Find X8 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, वहीं Pro मॉडल में 6.8 इंच LTPO माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों ही फोन्स 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है।

दोनों ही फ़ोन्स MediaTek Dimensity 9400 SoC द्वारा संचालित होंगे। दोनों फोन्स Android 15 आधारित लेटेस्ट ColorOS 15 पर रन होंगे। बेस मॉडल में 5,630 mAh की बैटरी दी गयी है, वहीँ प्रो मॉडल में 5,910 mAh की बैटरी मिलेगी, और दोनों ही फ़ोन्स 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 7 FE काफी कम कीमत पर 2025 में हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageरिलीज़ से पहले भी देख सकते हैं 120 Bahadur, फिल्म मेकर्स खुद दे रहे ये आसान तरीका

120 Bahadur इस वक्त सोशल मीडिया और बॉलीवुड फैंस के बीच खूब चर्चा में है। इसकी वजह है, बैटल ऑफ़ रेज़ांग ला की 63वीं ऐनिवर्सरी पर मेकर्स ने 18 नवंबर को फिल्म के पेड प्रीव्यूज़ (120 Bahadur paid previews) रखने का फैसला किया है। यानि आधिकारिक रिलीज़ (120 Bahadur release date India) जो कि 21 …

ImageOppo Find X8 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

चीन में Find X8 सीरीज को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश करने वाली है। कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा की है, इस सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। आगे …

ImageFind X8 सीरीज भारत में इन शानदार फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

Oppo लवर्स के लिए खुशखबरी क्यूंकि हाल ही में Oppo Find X8 और Find X8 Pro चीन में लॉन्च हुआ है, और अब इससे सम्बंधित नयी ख़बरें सामने आ रही हैं, कि कंपनी Oppo Find X8 सीरीज के इन दोनों फ़ोन्स को वैश्विक बाजार में पेश करने वाली है, जिसमें भारत का भी नाम शामिल …

ImageOppo Find X9 Series भारत में लॉन्च: 2 दिन चलने वाली बैटरी और धमाकेदार फीचर

Oppo ने चीन में अपनी प्रीमियम Oppo Find X9 Series को पेश करने के लगभग 20 दिन बाद ही, इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Find X9 और Find X9 Pro में दमदार चिपसेट, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचरों के साथ बड़ी बैटरी भी हैं, जिनके साथ ये लगभग 2 दिन तक …

ImageOppo Find X9 सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च संपन्न – भारत में जल्द आएंगे ये फोन , कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Oppo ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 series को बार्सिलोना में ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी पर फोकस करते हुए मार्केट में एक बेहतरीन फ्लैगशिप उतारने की कोशिश की है, जो Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देगा। Find X9 और Find X9 Pro में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products