Nothing Phone (3a) Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म – असली कीमत कितनी होगी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि अगला फोन भारत में ((Nothing Phone (3a) Lite India launch date) 27 नवंबर को लॉन्च होगा। अक्टूबर में इसकी ग्लोबल एंट्री के बाद अब यह फोन भारतीय मार्केट में आने को तैयार है। कंपनी का उद्देश्य है कि अपने लोकप्रिय ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन स्मार्टफोन और ग्लिफ इंटरफ़ेस को अब ज़्यादा यूज़र्स तक पहुंचाया जाए। यह मॉडल Phone (3a) के मुकाबले में और ज़्यादा किफायती रहेगा।

Nothing Phone (3a) Lite Specifications: क्या-क्या मिलेगा?

अगर आप Nothing Phone (3a) Lite specifications in Hindi ढूंढ रहे हैं, तो यह फोन काफी दिलचस्प फीचर्स लेकर आ रहा है। इसमें 6.77-इंच का flexible AMOLED डिस्प्ले, 1080×2392 रेज़ोल्यूशन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट हैं।

गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट के साथ 8GB RAM दी गई है। स्टोरेज 128GB और 256GB UFS 2.2 विकल्पों में मिलेगा, साथ ही 2TB तक का microSD सपोर्ट भी मौजूद है, जो इस कीमत में काफी कम मिलता है।

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी है, जिसे 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है (चार्जर बॉक्स में नहीं है)।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 है, साथ ही तीन बड़े OS अपडेट्स की गारंटी भी दी गई है।

वहीँ डिज़ाइन के मामले में, यह क्लासिक Nothing स्टाइल में आता है, यानि ट्रांसपेरेंट बैक (transparent back), Glyph lights और सिर्फ 199 ग्राम वज़न। इसमें काले और सफेद रंगों के वैरिएंट तो कन्फर्म हैं, लेकिन चर्चा है कि भारत के लिए एक Nothing Phone 3a Lite नीले रंग के वैरिएंट में थोड़ा बाद में आ सकता है।

Nothing Phone (3a) Lite Price in India: कितनी होगी कीमत?

इसकी ग्लोबल कीमत लगभग 249 Euro (करीब ₹22,000) है। उम्मीद है कि Nothing Phone 3a Lite price in India 20,000 से कम रह सकती है। फोन की बिक्री Flipkart, Nothing की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के ज़रिए होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Discuss

Be the first to leave a comment.