पुरानी कार ऑनलाइन कैसे बेचें? मिलेगी शानदार कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी घर बैठे अपनी पुरानी कार बेचना चाहते हैं, लेकिन जॉब या किसी अन्य कारण से व्यस्त होने की वजह से आपको समय नहीं मिल पा रहा है, तो इस लेख में बताये गए तरीके से आसानी से बेच सकते हैं। इस लेख में हमने बताया है, कि पुरानी ऑनलाइन कैसे बेचें? इसी के वो सभी बाते बताई गयी हैं, जो आपको अपनी कार बेचते समय ध्यान में रखनी चाहिए, जिससे बिना किसी परेशानी के आपकी कार अच्छी कीमत पर बिक जाये।

पुरानी कार ऑनलाइन कैसे बेचे?

यदि आप जानना चाहते हैं, कि second hand car ऑनलाइन कैसे बेचें तो इसके लिए नीचे बताई गयी सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।

अपनी कार का मूल्य निर्धारित करें

सबसे पहले आपको अपनी कार की कंडीशन के आधार पर अपनी कार का मूल्य निर्धारित करना होगा, जिससे आपको अपनी पुरानी कार की अच्छी वैल्यू मिल जाएगी। कार की कीमत को निर्धारित करने के लिए आपको समझना होगा कि कार का मॉडल ईयर कौनसा है, कार कितना माइलेज देती है, कार एक्सीडेंटल है या नहीं, कही से डेटनिंग पेंटिंग तो करि हुई नहीं हैं, टॉप वैरिएंट है या बेस, अलग से कुछ accessories तो नहीं फिट की है, और उसी मॉडल की नयी कार वर्तमान में किस कीमत में मिल रही हैं।

ये पढ़ें: गूगल ट्रांसलेट ऐप के साथ किसी भी भाषा का अपनी पसंद की भाषा में करें अनुवाद, जानें तस्वीरों में लिखे टेक्स्ट को कैसे करें ट्रांसलेट  

पुरानी कार बेचने खरीदने वाले प्लेटफॉर्म का चयन करें

इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जिन पर पुरानी कार खरीद और बेच सकते हैं। आपको सभी प्लेटफॉर्म की लिस्ट बनाना है और उनके रिव्यु के आधार पर समझना है कि आपके लिए बेस्ट वेबसाइट कौनसी होगी। नीचे हमनें पुरानी कार बेचने वाली वेबसाइट की लिस्ट दी है।

  • CarTrade
  • CarDekho
  • CarWale
  • Droom
  • Spinny
  • Cars24
  • QuikrCars
  • OLX Autos Sale Car

वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाये

ऊपर बताई गयी लिस्ट में से किसी भी प्लेटफार्म करें, आप चाहे तो सभी वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। चयन की गयी वेबसाइट पर अपने ईमेल या नंबर से अकाउंट बनाएं, ताकि आप प्लेटफार्म का उपयोग कर पाएं।

कार का विज्ञापन दें

जब आप सही प्लेटफॉर्म कर लें, तो उस पर अकाउंट बनाने के बाद एक अट्रैक्टिव विज्ञापन लगाए जिससे आपको अपनी कार के लिए अच्छी कीमत मिल पाएं। विज्ञापन में अट्रैक्टिव टाइटल दें, कार के सभी एंगल से कार के अंदर और बाहर के फोटोज अपलोड करें, कार की सभी जरुरी जानकारी दें, जैसे मॉडल ईयर, वैरिएंट, माइलेज, कितने किलोमीटर चली है, और कंडीशन कैसी है, आदि।

खरीदारों के साथ बातचीत करें

जब आप अपनी कार का विज्ञापन डालेंगे, तो जो भी कस्टमर पुरानी कार खरीदना चाहते हैं, तो वो आपके विज्ञापन को देखेंगे और चैट या कॉल के माध्यम से आपसे संपर्क करेंगे। तब आपको उनसे बात करना है, कार से सम्बंधित पूछी गयी जानकारी देनी है बेचने की कीमत फिक्स करना है, जब सब कुछ सही हो जाये तो अपने स्थान पर बुला कर कार दिखाना है, और पसंद आने पर कार बेच देना है।

ये पढ़ें: Phone और Laptop/PC पर Facebook video Download कैसे करें?

पुरानी कार बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें

यदि आप अपनी पुरानी कार बेचना चाहते हैं तो आपको कुछ जरुरी बातो का ध्यान रखना आवश्यक है।

  • कार की सर्विसिंग करवाएं, जिससे ज्यादा अच्छी कंडीशन होने पर ज्यादा कीमत मिल सकें।
  • ऑनलाइन कस्टमर ढूंढते समय किसी प्रकार का फ्रॉड न हो इसका ध्यान रखें।
  • किसी से भी बिना मिले न ऑनलाइन पैसे भेजें और न लें।
  • कार बेचने पर कार का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करें।

निष्कर्ष

यदि आप अपनी पुरानी कार को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं तो इस लेख में दी गयी सभी जानकारी का ध्यान रखें, क्योंकि इसमें हमनें विस्तार से बताया है, कि पुरानी कार ऑनलाइन कैसे बेचें? इसी के ये भी ध्यान रखना आवश्यक है कि किसी फ्रॉड का शिकार न हो।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageSamsung Galaxy Watch 4 रिव्यु

Samsung और Google, दोनों ने वियरेबल (पहनने वाले डिवाइस) प्रोडक्ट में Apple को चुनौती देने की पूरी कोशिश की है, लेकिन पूरे तरीके से दोनों में सफल कोई नहीं हो पाया है। Samsung अभी तक अपनी सभी लॉन्च हुई स्मार्टवॉचों में TizenOS के साथ दूसरे स्थान पर ही रहा है। वहीँ Google ने भी अपने …

Image30,000 रुपए में भारत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन – 2023

भारत में अब लगभग 100 से ज़्यादा शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी है। वहीँ स्मार्टफोन कंपनियां भी 5G नेटवर्क आने के पहले से ही लगातार अपने बेहतरीन 5G स्मार्टफोनों को पेश करती आ रही हैं। भारत में भी अगर हम 2022 साल को देखें तो मिड-रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोनों की परिभाषा बदली …

Imageगाड़ी के लिए VIP नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे बुक करें? आसान स्टेप्स के साथ यहां जानें पूरी प्रक्रिया

अगर आपने हाल ही में एक नई गाड़ी खरीदी है या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ज़ाहिर है कि उससे जुड़ी हर चीज़ आप बेहतरीन ही लेना चाहेंगे, चाहे फिर वो कार का परफ्यूम हो या उसका रजिस्ट्रेशन नंबर। भारत में तो हमने देखा ही है कि गाड़ी के शानदार मॉडल, चमचमाते अलग …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products