Minor Pan Card: घर बैठे बनेगा बच्चे का पैन कार्ड, इस तरह करें अप्लाई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए हमें बच्चों के पैन कार्ड की आवश्यकता होती है, इसके लिए Minor Pan Card बनाए जाते हैं, लेकिन हमारे पास ये पैन कार्ड न होने की वजह से काफी समस्या आती है, ऐसे में आपको पता होना चाहिए, कि घर बैठे बच्चों का पैन कार्ड कैसे बनाएं?, जिसके बाद आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, ये कार्ड आपके पते पर ही आ जाता है। इस लेख में हमनें Minor Pan Card Online Apply की प्रक्रिया बतायी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme Neo 7 Turbo इस तगड़े चिपसेट के साथ इसी महीने मचाएगा बवाल, मिलेगी बेहतर गेमिंग परफॉरमेंस

बच्चों का पैन कार्ड कैसे बनाएं | Minor Pan Card Online Apply

  • इसके लिए सबसे पहले NSDL Pan Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, उसमें बच्चे की सभी जानकारी भरें और “Submit” के बटन पर क्लिक करें। ध्यान रखें, कि एप्लीकेशन टाइप में “Indian Citizen” और एप्लीकेशन केटेगरी में “Individual” वाले ऑप्शन को चुनना है।
  • अगला पेज ओपन होगा, यहां KYC के लिए उम्र 18 वर्ष से कम होने पर एक ऑप्शन पहले से सिलेक्ट होगा। इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड के आखिर के चार नंबर और व्यक्तिगत जानकारी भरना है, और “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर सोर्स ऑफ इनकम में “No Income” वाले ऑप्शन को चुनना है, और कॉन्टैक्ट और एड्रेस से संबंधित जानकारी भरना है। इसके अतिरिक्त, Minor Pan के लिए Representative Assessee वाले सेक्शन में “Yes” के ऑप्शन पर क्लिक करना है, पिता या माता की जानकारी भरना है। जानकारी आधार कार्ड के अनुसार होना चाहिए।
  • अगले पेज पर आपको अपने एरिया के अनुसार AO कोड सिलेक्ट करना है। इसके अतिरिक्त, आईडेंटिटी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, और डेट ऑफ बर्थ प्रूफ में आधार को चुनना है। इसके नीचे डिक्लेरेशन वाले सेक्शन में “Representative Assessee” को चुनना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर अपने आधार के शुरू के आठ डिजिट डालना है, और सभी जानकारी भरने के बाद “Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा, यहां आप कोई भी पेमेंट मोड चुन सकते हैं।
  • पेमेंट होने के बाद नए पेज पर “Authenticate” के ऑप्शन पर एक करें, फिर “Generate and Print” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल ले और बच्चे का फोटो लगा कर, उसमें “Representative Assessee” के क्रॉस सिग्नेचर, और नीचे की तरफ भी एक सिग्नेचर करें, और उसके साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लगा कर उसे फॉर्म में बताए गए पते पर भेज दें। इतना करने पर माइनर पैन कार्ड बन के तैयार हो जाएगा।

Minor Pan Card के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बच्चे का आधार कार्ड
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे के दो पास पोर्ट साइज फोटो

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ ही गया होगा कि बच्चों का पैन कार्ड कैसे बनाएं। हालांकि ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉक्यूमेंट भेजने और पैन कार्ड बनने में 7 से 15 दिन का समय लग जाता है, उसके बाद पैन कार्ड बन कर आपके पते पर आ जाता है।

ये पढ़ें: India e-Passport के साथ आपका डेटा रहेगा सुरक्षित, जानें क्या है, और कैसे करें अप्लाई?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImagePAN कार्ड खो गया? घर बैठे मंगाएं Duplicate PAN Card, सिर्फ ₹50 में ऐसे करें Apply

कोई भी नया वाहन लेना है, बैंक में खाता खुलवाना है, लोन के लिए अप्लाई करना है या किसी नए ऑफिस में जा रहे हैं, PAN Card इन सभी के लिए एक बेहद ज़रूरी डॉक्यूमेंट है। और भी कई कामों में इसकी ज़रुरत पड़ती है। ऐसे में उन लोगों काफी समस्या का सामना करना पड़ …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImagePAN Card बनाने के लिए इस तरह करें ऑनलाइन अप्लाई

भारत में सभी लोगों के लिए PAN Card (पैन कार्ड) बनवाना अनिवार्य है और साथ ही इसे बैंक अकाउंट नंबर से लिंक करना भी ज़रूरी है। PAN यानि कि परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number) एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम या तरीका है, जो देश में टैक्स का भुगतान करने वालों की पहचान करता है। ये 10 …

Discuss

Be the first to leave a comment.