Realme Neo 7 Turbo इस तगड़े चिपसेट के साथ इसी महीने मचाएगा बवाल, मिलेगी बेहतर गेमिंग परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही अपना एक और नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाला है, जिसे Realme Neo 7 Turbo के नाम से Neo सीरीज में शामिल किया जाएगा। हाल ही में फोन के लॉन्च टाइमलाइन और चिपसेट से संबंधित जानकारी सामने आयी है। आगे Realme Neo 7 Turbo लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Airtel Network Issue: नहीं चल रहा इंटरनेट, तो आजमाएं ये ट्रिक, कुछ मिनट में हो जाएगा सही

Realme Neo 7 Turbo लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है, कि इस फोन को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख की जानकारी सामने नहीं आयी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की संभावित कीमत लगभग 2,500 युआन (लगभग ₹29,000) के आस पास हो सकती है। इस कीमत पर ये नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ सबसे दमदार Neo फोन होने वाला है।

Realme Neo 7 Turbo फीचर्स

हाल ही में दावा किया गया है, कि इस फोन में आज ही लॉन्च हुए MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट को शामिल किया जा रहा है, जिसमें 3.4GHz की क्लॉक स्पीड के साथ चार Cortex-X4 सुपर कोर और 2.0GHz की क्लॉक स्पीड के साथ चार Cortex-A720 परफॉरमेंस कोर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 12-कोर GPU, Immortalis-G720 को शामिल किया गया है। इसमें आपको Snapdragon 8s Gen 3 से भी बेहतर GPU परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो कुछ लीक्स के अनुसार फोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, बैक पैनल पर 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Realme GT 7 के नाम से हो सकता है भारत में लॉन्च

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Realme GT 7 को Realme Neo 7 Turbo के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में भारत में पेश कर सकती है। हालांकि, चीन में GT 7 को Dimensity 9400 Plus के साथ पेश किया गया था, लेकिन भारत में इसे MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ ही पेश किया जा रहा है, इससे ये उम्मीद की जा सकती है, कि ये इसका रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। भारत में इसे 27 मई 2025 को लॉन्च किया जा रहा है, और ये 6 घंटों तक की 120FPS स्टेबल गेमिंग का दावा भी करता है।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9400e लॉन्च, तगड़ी परफॉरमेंस के साथ इस डिवाइस में होगा सबसे पहले शामिल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.