India e-Passport के साथ आपका डेटा रहेगा सुरक्षित, जानें क्या है, और कैसे करें अप्लाई?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस डिजिटल युग में जहां सभी चीजें डिजिटल और सुरक्षित हो रही है, वहीं भारत सरकार द्वारा India e-Passport को भी पेश कर दिया गया है, जो आपके लिए काफी सुविधाजनक है। इसे इलेक्ट्रॉनिक या बायोमेट्रिक पासपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख में हमनें India e-Passport क्या है? और India e-Passport के लिए अप्लाई कैसे करें? इसकी जानकारी दी है।

ये पढ़ें: True ID V Card: इसके बाद नहीं पड़ेगी आधार और पैन कार्ड की जरूरत, ऐसे करें डाउनलोड

India e-Passport क्या है?

ये हमारे पासपोर्ट की ही अपग्रेडेड कॉपी है, जिसमें खास रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम से आपकी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित किया जाता है।

इसमें पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे डाटा की सुरक्षा और प्रामाणिकता को सुनिश्चित किया जा सके। इसमें आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स फोटो और नाम जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।

India e-Passport के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां “Registration” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, और पोर्टल पर अपना अकाउंट बना लें।
  • अब फ्रेश पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर e-Passport फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। जिसमें आपको सभी जानकारी भरना है।
  • जानकारी भरने के बाद आपको उस फॉर्म को स्कैन करके वापस जमा करना है। आप सभी डॉक्यूमेंट्स और फॉर्म को XML की तरह भी सबमिट कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपसे इसके लिए कुछ पैसे चार्ज किए जाएंगे, और आपको एक अपॉइंटमेंट डेट मिलेगी।
  • दी गई डेट पर आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा, और वेरिफिकेशन करवाना होगा। साथ में सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी सूद फीस के लिए कैश ले जाना न भूलें।

क्या पुराने पासपोर्ट भी मान्य होंगे

नए e-Passport को शुरू करने के पीछे का कारण लोगों की सुरक्षा को बढ़ाना है, जिससे पासपोर्ट के साथ छेड़छाड़, नकली पासपोर्ट और पासपोर्ट फर्जीवाड़ा कम हो सके। हालांकि, इसके बाद भी पुराने पासपोर्ट मान्य रहेंगे, और आप उनका उपयोग कर पाएंगे।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा, कि India e-Passport क्या है? और India e-Passport के लिए अप्लाई कैसे करें? हालांकि, यदि आपके पास पुराना पासपोर्ट भी है, तो समस्या की कोई बात नहीं है। इस नए पासपोर्ट के लिए भी पात्रता वो ही रहेगी, जो पुराने पासपोर्ट के लिए मान्य थी।

ये पढ़ें: Whatsapp पर Fake GPS Location भेज के करें प्रैंक, बस करना होगा ये छोटा सा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Discuss

Be the first to leave a comment.