HONOR 300 Ultra डिज़ाइन ऑफिशियली रिवील, बेहतेरीन टेक्सचर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HONOR जल्द ही अपनी HONOR 300 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर HONOR 300 और HONOR 300 Pro का टीज़र साझा कियाथा, और अब आधिकारिक तौर पर इसके एक और मेंबर HONOR 300 Ultra को रिवील किया गया है। जिसमें कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के साथ साथ फ़ोन की डिज़ाइन की जानकारी भी सामने आयी है। आगे HONOR 300 Ultra डिज़ाइन और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Lava Yuva 4 मात्र 6,999 रूपए में भारत में लॉन्च हो गया, इस कीमत पर मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

HONOR 300 Ultra डिज़ाइन

कम्पनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी डिज़ाइन को साझा करते हुए कहा है, कि ये कटिंग एज टेक्नोलॉजी और नेचुरल ब्यूटी का कॉम्बिनेशन है, और इमेज स्टाइल को नया आकर देकर इस क्षेत्र में एक बेहतर और नयी यात्रा की शुरुआत करेगा। फ़ोन को Camellia White और Ink Rock Black इन दो रंगों में पेश किया जायेगा।

साझा की गयी तस्वीर में यूनिक कैमरा मॉड्यूल और उसमे ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है, कैमरा मॉड्यूल के कोने पर लाल रंग का लोगो नजर आ रहा है, जिस पर ‘PORTRAIT MASTER’ लिखा हुआ है। आगे की तरफ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

HONOR 300 Ultra फीचर्स

कंपनी के अनुसार इस फ़ोन को 12GB + 512GB और 16GB + 1TB इन दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया जायेगा। इस मॉडल में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC द्वारा संचालित होगा, और इसमें 1.5K रिसोल्यूशन वाला कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। फ़ोन 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जायेगा।

इसमें 5300mAh की बैटरी मिल सकती है, और ये फ़ोन 100W वायर्ड और इसके साथ ही वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। इन सब के अतिरिक्त इसमें एक सॅटॅलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज की घोषणा 2 दिसंबर को हो सकती है।

ये पढ़ें: REDMI K80 Pro और Redmi K80 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite / 8 Gen 3 के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageHonor 300 सीरीज टीजर सामने आया, इन कलर ऑप्शंस के साथ मिलेगा बेहतरीन डिज़ाइन

Honor काफी समय से अपनी आगामी Honor 300 सीरीज के लॉन्च की तैयारी में लगा हुआ था, इस सीरीज से संबंधित काफी लीक्स भी सामने आए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Honor 300 सीरीज टीजर साझा किया है, जिसमें Honor 300 Pro और Honor 300 डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी रिवील …

ImageiQOO Z9 Turbo+ डिज़ाइन हुई रिवील; ड्यूल कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

iQOO अपनी Z9 सीरीज में एक और नया मॉडल शामिल करने वाला है, जिसे iQOO Z9 Turbo+ के नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा इसके लॉन्च से सम्बंधित जानकारी साझा की गयी थी। टिपस्टर के अनुसार फ़ोन सितम्बर महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products