Lava Yuva 4 मात्र 6,999 रूपए में भारत में लॉन्च हो गया, इस कीमत पर मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने आज भारत में अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Lava Yuva 4 लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G फ़ोन है, जिसे Yuva 3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। फ़ोन में 6.5 इंच का 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। फ़ोन में 4GB RAM मिलने वाली है, आगे Lava Yuva 4 स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: REDMI K80 Pro और Redmi K80 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite / 8 Gen 3 के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Lava Yuva 4 कीमत और उपलब्धता

फोने को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 6,999 रूपए है, ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है। फ़ोन Glossy White, Glossy Purple, और Glossy Black इन तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री इसी महीने से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी के रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।

Lava Yuva 4 स्पेसिफिकेशन्स

ये फ़ोन 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन Octa-Core Unisoc T606 (2x A75 1.6GHz + 6x A55 1.6GHz) 12nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 650MHz GPU दिया गया है। 4GB RAM के साथ 64GB / 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शंस मिल जाते हैं।

फ़ोन में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 10w चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं, इसके अतिरिक्त साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर, 3.5mm audio jack, और FM Radio दिया गया है।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले Redmi Note 14 कीमत और फीचर्स की जानकारी रिवील, यहां देखें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageसाल 2022 में 20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

5G टेक्नोलॉजी के ट्रायल भारत में लगभग समाप्त होने को हैं और वो दिन दूर नहीं जब, जल्दी ही 5G कनेक्टिविटी लोगों को इस्तेमाल करने को मिलेगी। एयरटेल और जिओ काफी तेज़ी से 5G स्पेक्ट्रम को इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगा रहे हैं। हालांकि ये सर्विस अभी तैयार नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन मेकर अपने …

ImageLava Agni 3 ड्यूल डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जायेंगे हैरान

Lava ने आज अपना बेहतरीन स्मार्टफोन Lava Agni 3 भारत में लॉन्च कर दिया है। फ़ोन को एक फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन और ड्यूल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। ये एक मिडरेंज फ़ोन है, जिसमें आपको OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 7300X द्वारा संचालित होता है, और …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products