Honor 200 34,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर 18 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा गया है, जिसकी बिक्री 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इस फ़ोन में कंपनी ने काफी शानदार फीचर्स दिए हैं, और यदि आप इसे लेने का मन बना रहे हैं, तो एक नजर आपको Honor 200 Alternatives पर भी डाल लेना चाहिए। इसी प्राइस सेगमेंट में बाजार में पहले से लगभग समान स्पेसिफिकेशन्स वाले फ़ोन्स मौजूद हैं। आगे Honor 200 के अल्टरनेटिव फ़ोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor 200 कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इस फ़ोन में 8GB+256GB, और 12GB+512GB वैरिएंट दिए हैं, जिनकी कीमत 34,999 रूपए, और 39,999 रूपए है। फ़ोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट और 4000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का AMOLED Quad-curved डिस्प्ले मिल जाता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया गया है। फ़ोन MagicOS 8.0 लेयर के साथ Android 14 पर संचालित होता है।
पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा, और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, मैक्रो सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन में 5200mAh की बैटरी दी गयी है, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये पढ़े: Honor 200 सीरीज भारत में लॉन्च: Honor 200 Pro में मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स
Honor 200 Alternatives
| फ़ोन | कीमत |
| Samsung Galaxy S23 FE 5G (8GB + 256GB) | 39,999 रूपए |
| OnePlus Nord 4 5G (12GB + 256GB) | 35,999 रूपए |
| Realme GT 6 (12GB+512GB) | 39,999 रूपए |
| Motorola Edge 50 Pro (12GB + 256GB) | 34,999 रूपए |
Samsung Galaxy S23 FE 5G (8GB + 256GB)
इस फ़ोन में 6.4 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1450 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन Samsung Exynos 2200 द्वारा संचालित होता है, और Samsung One UI के साथ Android 14 पर काम करता है। फ़ोन में 8 GB LPDDR5 RAM और 256GB स्टोरेज दी गयी है।
बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, और 8 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन में 4500 mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OnePlus Nord 4 5G (12GB + 256GB)
इस फ़ोन में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 2150 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया गया है, और फ़ोन OxygenOS 14.1 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno 732 का उपयोग किया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।
बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये फ़ोन 5,500 mAh बैटरी के साथ आता है, जो 100W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme GT 6 (12GB+512GB)
Honor 200 Alternatives लिस्ट का ये सबसे शानदार फ़ोन है, जिसमें 6000nits(APL) ब्राइटनेस वाला 6.78 इंच का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और realme UI 5.0 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इस फ़ोन में आपको 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
फ़ोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 सेकंडरी कैमरा, और 50 मेगापिक्सल Samsung S5KJN5 कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया या है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 कैमरा मिल जाता है। फ़ोन 5500 mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 120W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 50 Pro (12GB + 256GB)
इस फ़ोन में आपको 144 Hz रिफ्रेश रेट और 2000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिल जायेगा। ये फ़ोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno GPU का उपयोग किया गया है। इस वैरिएंट में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।
फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, और 10 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है। फ़ोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन में 4500 mAh की बैटरी दी गयी है, जो 125W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये पढ़े: Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च: 15,999 की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे शानदार फीचर्स
निष्कर्ष
इस लेख में हमनें Honor 200 Alternatives की जानकारी दी हैं, हालाँकि ये एक स्पेसिफिक स्टोरेज वैरिएंट के साथ बताये गए हैं, यदि आप इन्हीं फ़ोन्स के और भी स्टोरेज ऑप्शंस देखते हैं, तो आपको फ़ोन इनसे कम या ज्यादा कीमत पर भी मिल सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
































