रिपोर्ट: भारत में मार्च 2024 तक दस्तक देगा Honda का सबसे पहला ई- स्कूटर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बहुत समय से हमें Honda के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खबरें सुनने में आ रही थी। अब खबर मिली है कि वाहन निर्माता कंपनी Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश करने वाली है। अभी तक इस सेगमेंट में ओला, एथर और टीवीएस जैसी कंपनियों की मजबूत पकड़ रही है। Honda के अध्यक्ष, एमडी (MD) और सीईओ (CEO) अत्सुशी ओगाटा (Atsushi Ogata) ने जानकारी दी है कि कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्च 2024 तक लॉन्च करेगी। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल बैटरी के साथ कई प्रीमियम खूबियां भी मिलेंगी। हालाँकि, इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के संबंध में कोई अधिक जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़े :-Geekbench पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च

हमें यह भी पता चला है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड 50 किमी प्रति घंटे तक होगी, ओगाटा ने आगे बताया कि टीम ने छह महीने पहले ही ई-स्कूटर पर काम करना शुरू किया है। हालाँकि, कंपनी ने आगामी ई-स्कूटर के नाम का खुलासा नहीं किया।

Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर डिज़ाइन और फीचर्स

इस नए प्रोजेक्ट के लिए Honda का टारगेट यूज़र युवा खरीदार हैं। इसलिए, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिज़ाइन को उसी हिसाब से मॉडिफाई किया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर नो-नॉनसेंस आउटलुक के साथ एक न्यूनतर पैनल डिजाइन के साथ आ सकता है। इसकी छवियों से यह भी संकेत मिलता है कि इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक और 12 इंच का टायर होगा। इसके अलावा, स्कूटर के रियर में हम हब माउंटेड मोटर से जुड़े 10 इंच के छोटे टायर को देख सकते हैं। Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको, एलईडी लाइटिंग, एक 12 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक बड़ा फुटबोर्ड एरिया, एक रियर कैरियर, बैठने के लिए ज्यादा स्पेस, आदि मिलते हैं जो आमतौर पर ‘ई स्कूटर’ श्रेणी में देखे जाते हैं।

यह भी पढ़े :-मार्च में आ रहा है Coca-Cola फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ फोन का लुक

ई-स्कूटर लॉन्च के लिए Honda ने क्यों लगाई देरी ?

Honda इंडिया ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में काफी देरी से शामिल होने का निर्णय लिया है। इस संबंध में Honda के अध्यक्ष अत्सुशी ओगाटा ने कहा है कि,

“भारत में Honda कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री, बाजार में बहुत मजबूत स्तिथि में है, जिसका कारण स्ट्रांग पोर्टफोलियो और कुशल डीलरशिप नेटवर्क आदि है। इसलिए, यह (ईवी लॉन्च करना) व्यावसायिक दृष्टिकोण से एक जरूरी मामला नहीं था,” ओगाटा ने मीडिया को बताया। (“Our market share in total two-wheeler sales in India is at its highest because of a very strong portfolio, efficient dealership network, etc. So, it (launching an EV) was not an urgent matter from a business point of view,” Ogata told the media.)

कंपनी के आगामी ई-स्कूटरों के बारे में विस्तार से बताते हुए, CEO ने कहा कि यह स्कूटर ई-स्कूटर प्लेटफॉर्म पर ही आधारित होंगे, न कि मौजूदा पेट्रोल-संचालित स्कूटरों के नए संस्करण पर। कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया कि, वर्तमान में कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को विकसित करने की कोई योजना नहीं बना रही है।

यह भी पढ़े :-Xiaomi ने किया बड़ा एलान, 2024 तक आएगी Electric Car

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageOla का पहला Ola electric scooter 15 अगस्त को 10 रंगों में होगा लॉन्च

Ola अपना पहला Ola electric scooter भारत में लॉन्च करने वाला है और कुछ दिनों से इस पर रेज़र्वेशन भी खुले हुए हैं। आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1 लाख़ रेज़र्वेशन के मार्क को पार करने के बाद कंपनी के सी.ई.ओ. ने आखिरकार भारत में इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। कंपनी के सी.ई.ओ …

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products