Xiaomi ने किया बड़ा एलान, 2024 तक आएगी Electric Car

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आने वाला समय टेक्नोलॉजी का समय होगा। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और पेट्रोल/डीज़ल के बढ़ते दामों के कारण लोगों का झुकाव अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ रहा है। जहां Hyundai, Skoda, Tata व अन्य बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रहीं हैं, वहीँ स्मार्टफोन बनाने वाली नामचीन कंपनियों Xiaomi, Realme , Apple, Oppo और OnePlus की ओर से भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल देखने को मिल सकते हैं। स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भी अपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने की घोषणा कर दी है। Xiaomi ने Redmi Note 12 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर एलान कर दिया है कि कम्पनी 2024 तक Electric Car लॉन्च करेगी। Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इस बात का खुलासा किया है कि साल 2024 तक Xiaomi Electric Car को कुछ देशों में पेश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ Redmi Note 12 सीरीज़ के दी भारत में दस्तक

2024 तक आएगी Xiaomi Electric Car

आज Redmi Note 12 सीरीज़ के लॉन्च पर Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने फोन के अलावा Xiaomi के अपकमिंग प्रोडक्ट्स की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कम्पनी साल 2024 तक विश्व के कई हिस्सों में इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर देगी।

Xiaomi ने कहा है कि अगले दस वर्षों में कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन की योजना, उत्पादन और विकास में $10 बिलियन से अधिक का निवेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी सेडान या एसयूवी कैटेगरी में आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi के CEO Lei Jun दावा कर चुके हैं कि ई-कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और प्लान के मुताबिक, 140 टेस्ट व्हीकल 2024 में पूरे देश में देखने को मिलेंगी।

क्या होगी Xiaomi Electric Car की कीमत ?

अभी तक कम्पनी ने इलेक्ट्रिक कार की कीमत को लेकर कोई जानकरी नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi EV की कीमत 40,000 डॉलर (33,04,174 रूपए ) से ज्यादा हो सकती है।

भविष्य के लिए तैयार हो रहा है EV बाज़ार

भविष्य में, कई व्यवसाय इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने की योजना बना रहे हैं। इस क्षेत्र में महिंद्रा और टाटा जैसी कम्पनियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। Tata की Nexon EV फिलहाल अच्छी बिक्री कर रही है। कई इनोवेटिव फर्म अगले साल 2023 में नए सस्ते और प्रीमियम इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल पेश करेंगी। सरकार भी बुनियादी ढांचा प्रदान करने और ऐसा माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जो इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के लिए अनुकूल हो।

यह भी पढ़े :- Pixel 7a की हैंड्स-ऑन वीडियो में सामने आया पूरा डिज़ाइन

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageये होगी Ola Electric Car की कीमत, भारत में सबसे तेज़ कारों में होगी शामिल

Ola Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को टीज़ करना शुरू कर दिया है। Ola Electric ने घोषणा की है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2024 की गर्मियों में लॉन्च की जाएगी। और इस नयी और पहली इलेक्ट्रिक कार को कंपनी सीधे प्रीमियम बाज़ार में ही लॉन्च करने की …

Imageअगस्त 2022 में लॉन्च होंगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें – Upcoming Electric Cars in August 2022

भारत में धीरे धीरे लोग पेट्रोल-डीज़ल की कारों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है, ईंधन के बढ़ते दाम। साथ ही सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को चुनने के लिए प्रेरित कर रही है और उन पर तरह तरह की कुछ छूट भी दे रही है। इन्हीं सब कारणों …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Discuss

Be the first to leave a comment.