Pixel 7a की हैंड्स-ऑन वीडियो में सामने आया पूरा डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सबसे पहले हमने आपके साथ Pixel 7a की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा कीं, जिनमें इसके डिज़ाइन की एक झलक आपको मिली। अब कई अफवाहों के बाद Pixel 7a की एक हैंड्स-ऑन वीडियो ( Pixel 7a Hands-on Video ) सामने आयी है, जिसमें इसका पूरा डिज़ाइन आप अच्छे से समझ सकते हैं और साथ ही इस वीडियो से ये भी कन्फर्म हो जाता है कि A ये स्मार्टफोन इस साल में जल्दी ही दस्तक देगा। Google Pixel 7a की ये वीडियो वियतनाम से शेयर की गयी है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के काफी स्पेक्स भी इंटरनेट पर लीक हुए हैं और सामने आयी रिपोर्ट्स के अनुसार ये फ़ोन Google I/O में लॉन्च हो सकता है, जो मई में होता है।

ये पढ़ें: Google Pixel 7 सीरीज़ पर बम्पर ऑफर: 35,000 से भी कम में खरीदें, 60,000 रूपए का ये फ्लैगशिप फ़ोन

आइये डिवाइस की वीडियो देखते हैं –

Google Pixel 7a Hands-on Video

Pixel 7a Hands-on Video वियतनाम के एक Twitter यूज़र Pedro Fernandes ने अपने अकाउंट से शेयर की है। इस हलकी ब्लर वीडियो में आप फ़ोन का डिज़ाइन देखें तो, ये काफी हद तक Pixel 7 से मिलता है। हालांकि स्क्रीन की तरफ से देखने पर इसके बेज़ेल Pixel 7 के मुकाबले थोड़े मोटे नज़र आ रहे हैं। रियर पैनल पर इसमें भी वर्टिकली (लेती हुई) एक स्ट्रिप है, जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिख रहे हैं और फ़्लैश लाइट है। वीडियो में दिख रहा फ़ोन डार्क ग्रे रंग का है। वीडियो के दौरान दिखाई गयी सेटिंग्स में ये भी साफ़ यही कि Google Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट और ड्यूल सिम सपोर्ट भी मिलेंगे।

Pixel 7a स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

इसके अलावा इस स्मार्टफोन से जुडी हुई जो रिपोर्ट्स सामने आयी हैं, उनके अनुसार इसमें फुल एचडी+ डिस्प्ले आएगी। फ़ोन में ड्यूल रियर सेंसर, वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने के आसार हैं। रियर पैनल पर ड्यूल सेंसर और सामने स्क्रीन में ऊपर बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा भी होगा।

ये पढ़ें: Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro खरीदें या नहीं ; स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन, फ़ीचर के साथ पूरी गाइड

Pixel 7a में मुख्य रियर कैमरा भी Sony IMX787 सेंसर के साथ आ सकता है, जबकि 6a में ये IMX363 सेंसर के साथ मौजूद है। और दूसरा अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा Sony IMX712 सेंसर के साथ मिल सकता है। इसके अलावा ब्लूटूथ LE सपोर्ट भी इसमें मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHappy Independence Day Wishes 2026: तिरंगे और आज़ादी का जश्न मनाने के लिए ये मैसेज आपको जरूर शेयर करने चाहिए

Independence Day Wishes 2026- स्वतंत्रता दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, ये भारत की आज़ादी की बेहद लंबी, साहसी और अडिग यात्रा की कहानी है। अंग्रेजी शासन से लेकर एक जीवंत, स्वतंत्र लोकतंत्र बनने तक की इस यात्रा का जश्न हम सभी हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों …

ImageGoogle Pixel 6 Pro की हैंड्स-ऑन वीडियो लीक; फ़ोन का प्रीमियम डिज़ाइन लॉन्च से पहले सामने आया

Google की Pixel सीरीज़ के स्मार्टफोन का इंतज़ार हर साल होता है। इस साल Pixel 6 सीरीज़ का लॉन्च है, जिसके नज़दीक आते-आते कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। पिछली कुछ लीक में Google Pixel 6 Pro की तस्वीर भी सामने आयी है। लेकिन आज ट्विटर पर एक वीडियो में Google Pixel 6 …

ImageGoogle Pixel 7a के डिज़ाइन, कैमरा स्पेसिफिकेशन व अन्य डिटेल लीक हुई

Google Pixel 6a ने भारत में अपनी जगह बनायी है और ख़ासतौर से दिवाली सेल के दौरान Nothing Phone 1 (रिव्यु) से भी कम कीमत पर उपलब्ध होने के कारण, इस स्मार्टफोन को काफी लोगों ने चुना। अब लगता है कि कंपनी इसके सक्सेसर पर काम करना शुरू कर चुकी है। पिछले कुछ समय से …

ImageSamsung Galaxy Z Flip8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: पतला, हल्का और ज़्यादा पॉलिश्ड Flip

Samsung ने अपने जुलाई वाले Galaxy Unpacked इवेंट में, जो इस बार लंदन में हुआ, Galaxy Z Flip8 को Galaxy Z Fold8 और नए Galaxy Z Fold8 Ultra के साथ पेश किया। इस पूरे लॉन्च में सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए सिरे से डिज़ाइन किए गए Fold8 लाइनअप ने बटोरीं। ऐसे में Z Flip8 की भूमिका …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products