Google Pixel 7a के डिज़ाइन, कैमरा स्पेसिफिकेशन व अन्य डिटेल लीक हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 6a ने भारत में अपनी जगह बनायी है और ख़ासतौर से दिवाली सेल के दौरान Nothing Phone 1 (रिव्यु) से भी कम कीमत पर उपलब्ध होने के कारण, इस स्मार्टफोन को काफी लोगों ने चुना। अब लगता है कि कंपनी इसके सक्सेसर पर काम करना शुरू कर चुकी है। पिछले कुछ समय से Google Pixel 7a सुर्ख़ियों में बना हुआ है और हाल ही में आयी लीक में इसके कुछ मुख्य फीचर और डिज़ाइन डिटेल भी सामने आयी है।

Pixel 7a में कैमरा में आपको इस बार टेलीफ़ोटो लेंस भी मिलने के आसार हैं, जो कि अब तक किसी भी Pixel फ़ोन में नहीं आया है। इसके अलावा अफवाहों की मानें तो, Pixel 6a के मुकाबले इसमें डिज़ाइन भी थोड़ा प्रीमियम होने वाला है।

Google Pixel 7a स्पेसिफिक्शन

Google Pixel 7a

Google Pixel 7a में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एक परिमय सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस, और एक टेलीफ़ोटो लेंस मिलने के आसार हैं। सामने आयी लीक में बताया गया है कि मुख्य कैमरा 50MP का होगा जो Samsung GN1 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा 64MP का टेलीफ़ोटो कैमरा Sony IMX787 सेंसर के साथ आएगा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा Sony IMX712 सेंसर के साथ मिलेगा।

Pixel 7a में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

इसके अलावा लीक में ये भी पता चला है कि Google Pixel 7a में वायरलेस चार्जिंग फ़ीचर भी मिलेगा, लेकिन ये केवल 5W चार्जिंग सपोर्ट करेगा। हालांकि स्पीड थोड़ी कम है, लेकिन इसके साथ आप बड्स या स्मार्टवॉच जैसे एक्सेसरी चार्ज कर सकेंगे। साथ ही ये भी ध्यान देना चाहिए कि इससे पहले ये फ़ीचर Google की तरफ से इस अफोर्डेबल A-सीरीज़ में नहीं आया है और इस फ़ोन में यहां वायर्ड चार्जिंग स्पीड भी वायरलेस के मुकाबले काफी ज़्यादा होगी।

Pixel 6a Vs Pixel 7a डिज़ाइन

Google Pixel 6a में जहां प्लास्टिक बॉडी मौजूद है, वहीँ इसका सक्सेसर Pixel 7a सिरेमिक बॉडी के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें Google Tensor का सक्सेसर Google Tensor T2 चिपसेट मिलेगा, जो इस समय Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोनों में मौजूद है। फिलहाल इसके अलावा और भी ख़बर नहीं है।

Google Pixel 7a भारत में कब होगा लॉन्च ?

Google Pixel 7 सीरीज़ भारत में आ चुकी है, लेकिन इस सीरीज़ के अफोर्डेबल वर्ज़न यानि Pixel 7a के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी आयी है। और अब इसके भारत में लॉन्च होने की बात करें तो, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि बीच में कंपनी ने Pixel 5a को भारत में लॉन्च ही नहीं किया और Pixel 6a भारत में जुलाई 2022 में आया है। आसार हैं कि ये फ़ोन विश्व स्तर पर मार्च या अप्रैल 2023 तक लॉन्च हो सकता है और भारत में अगर आता है, तो जून 2023 के आस-पास ही आएगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImagePixel 7a की हैंड्स-ऑन वीडियो में सामने आया पूरा डिज़ाइन

सबसे पहले हमने आपके साथ Pixel 7a की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा कीं, जिनमें इसके डिज़ाइन की एक झलक आपको मिली। अब कई अफवाहों के बाद Pixel 7a की एक हैंड्स-ऑन वीडियो ( Pixel 7a Hands-on Video ) सामने आयी है, जिसमें इसका पूरा डिज़ाइन आप अच्छे से समझ सकते हैं और साथ ही इस वीडियो …

Imageएक्सक्लूसिव : Google Pixel 7A की पहली झलक सामने आयी

Google Pixel 6A को मई 2022 में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी Google Pixel 7A पर काम कर रही है। ये फ़ोन काफी दिनों से खबरों में भी है, लेकिन आज यहां Smartprix पर हम आपको इसकी पहली झलक दिखाने वाले हैं। हमने (Smartprix) @OnLeaks के साथ मिलकर इस स्मार्टफोन की कई तस्वीरें यहां …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products