Google Pixel 6a Vs Nothing Phone (1) Vs Realme GT Neo 3T: Flipkart सेल में किस पर पर मिल रही है आपको बेस्ट डील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Flipkart Big Billion Days Sale पर बहुत ही आकर्षक स्मार्टफोन डील मिलने वाली हैं। ये सेल कल यानि 23 सितम्बर 2022 से शुरू हो रही है। इस सेल में तीन मिड-रेंज स्मार्टफोनों Google Pixel 6a, Realme GT Neo 3T और Nothing Phone (1) पर काफी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं और तीनों ही काफी पावरफुल स्मार्टफोन हैं। अगर आप भी किसी अच्छे मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यहां हम आपकी मदद कर देते हैं।

ये पढ़ें: इससे अच्छा ऑफर नहीं मिलेगा ! Flipkart और Amazon की फेस्टिवल सेल में Realme फोनों पर मिलेंगे आकर्षक डिस्काउंट

Google Pixel 6a, जो Tensor चिपसेट और स्टॉक Android के साथ आता है, Nothing Phone (1) जिसमें ख़ासियत उसका ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन, रियर पैनल पर लाइटिंग और Snapdragon 778G+ है और Realme GT Neo 3T जिसमें Snapdragon 870 और 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर हैं। इन तीनों ही स्मार्टफोनों पर Big Billion Days Sale में जो डील आपको मिल रही हैं, उसकी पूरी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

Google Pixel 6a

इस स्मार्टफोन की कीमत सेल में 34,199 रूपए है। प्री-पेड ट्रांसक्शन ऑफर के चलते 3,500 रूपए का डिस्काउंट और ICICI कार्ड के साथ 3,000 की छूट के बाद ये फ़ोन आपको मात्र 27,699 रूपए का मिलेगा।

Google Pixel 6a में 6.1 इंच की फुल एचडी+ OLED HDR डिस्प्ले है और ये Google Tensor चिपसेट पर काम करता है। फोन में 6GB की LPDDR5 रैम और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज है। इसमें आपको 12.2 MP का मुख्य रियर कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। हालांकि इसकी बैटरी 4410mAh की है और इसमें 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो कि आज के समय में काफी धीमी चार्जिंग है।

Realme GT Neo 3T

इस स्मार्टफोन में तीन स्टोरेज विकल्प हैं, और सभी पर आपको 7,000 रूपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें 6+128GB वैरिएंट की कीमत 29,999 रूपए नहीं, बल्कि 22,999 रूपए होगी। इसके अलावा 8+128GB विकल्प को आप सेल में 24,999 रूपए (वास्तविक कीमत ₹31,999) में और 8+256GB वैरिएंट को 26,999 रूपए (वास्तविक कीमत ₹33,999) में ले सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच फुल एचडी+ AMOLED E4 डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 870 चिपसेट जैसे फ़ीचर हैं। साथ ही इसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी सेंसर है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Nothing Phone (1)

Nothing Phone (1) में Snapdragon 778G+ है, और साथ में 12GB तक की रैम, 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। फ़ोन की खासियत इसका ग्लिफ इंटरफ़ेस और इसका आधा पारदर्शी डिज़ाइन है। इसमें रियर पैनल पर चमकती 900 मिनी LED लाइटें लोगों को आकर्षित करती हैं, साथ ही नोटिफिकेशन, कॉल और बैटरी स्टेटस जैसी जानकारी भी देती हैं। इसके अलावा इस रेंज में एक यही फ़ोन है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग फ़ीचर है, हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग केवल 33W की है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) रिव्यु: क्या ये वाकई मिड-रेंज फोनों की रेस में जीत पायेगा ?

Phone 1 6.55-इंच की FHD+ 120Hz फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले, 50MP+50MP के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट सेंसर के साथ आता है। फ़ोन में Android 12 आधारित Nothing OS, 5G सपोर्ट, IP53 सर्टिफिकेशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

Imageइससे अच्छा ऑफर नहीं मिलेगा ! Flipkart और Amazon की फेस्टिवल सेल में Realme फोनों पर मिलेंगे आकर्षक डिस्काउंट

त्योहारों का सीज़न आ रहा है और Flipkart व Amazon की फेस्टिवल सेल भी। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोनों पर बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं, और इन्हीं ऑफरों को कंपनी सेल से पहले धीरे धीरे करके शेयर कर रही है। Realme, के स्मार्टफोनों पर भी काफी आकर्षक ऑफर …

ImageGoogle pixel 6A ने छुड़ाए सबके के छक्के, Flipkart Big Billion Days Sale में मिलेगा Nothing Phone (1) से भी सस्ता

Flipkart Big Billion Days Sale जल्दी ही शुरू होने जा रही है। सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने कुछ प्रचलित (पॉपुलर) स्मार्टफोनों पर सेल के दौरान, मिलने वाले ऑफरों की जानकारी भी शेयर कर दी है। त्योहारों का मौसम भी शुरू होने वाला है और 5G नेटवर्क का रोलआउट भी शुरू हो चुका है। ऐसे …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

Discuss

Be the first to leave a comment.