अगस्त 2022 में लॉन्च होंगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें – Upcoming Electric Cars in August 2022

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में धीरे धीरे लोग पेट्रोल-डीज़ल की कारों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है, ईंधन के बढ़ते दाम। साथ ही सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को चुनने के लिए प्रेरित कर रही है और उन पर तरह तरह की कुछ छूट भी दे रही है। इन्हीं सब कारणों से पिछले कुछ महीनों में भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में एक उछाल देखने को मिला है और अब कंपनियां भी तेज़ी से अपनी गाड़ियों के इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर रही हैं। अगस्त 2022 में भी भारत में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली हैं। अगर आप भी अपनी नयी कार की तलाश में हैं, तो नीचे दी गयी लिस्ट पर नज़र डाल सकते हैं। 

ये पढ़ें: इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान

अगस्त में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारें (Upcoming Electric Cars) 

Mercedes AMG EQS 53

Mercedes भी अपनी नयी इलेक्ट्रिक सेडान कार AMG EQS 53  24 अगस्त 2022 को लॉन्च करने वालो है। भारत में ये गाड़ी AMD ब्रैंड के साथ ही आएगी और इसकी रेंज 360 किलोमीटर तक जाती है। गाड़ी में 107.8kWh की बैटरी, 2 इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जिनके साथ 1020Nm का टार्क मिलता है। बाकी की डिटेल के लिए हमें लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा। 

Tata Altroz EV

Tata Motors इस महीने नयी इलेक्ट्रिक कार Tata Altroz EV लॉन्च करने वाले हैं। इस कार में आपको Tata Nexon जैसे ही कुछ फ़ीचर देखने को मिलेंगे और इसकी शुरूआती कीमत लगभग 10 लाख रूपए हो सकती है। इसमें कंपनी की पावरफुल Ziptron टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है और इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 200 किलोमीटर तक हो सकती है। आसार है कि इसकी बैटरी और पॉवरट्रेन भी Nexon EV जैसी ही मिलेगी। 

ये पढ़ें: जानिये नयी मारुती ब्रीज़ा 2022 की 5 ख़ास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग

Mahindra Electric SUVs 

Mahindra electric XUV900 SUV teases launch 3 new EV on August 15 india

Mahindra, जो भी अपनी SUVs के लिए जानी जाती हैं, 15 अगस्त 2022 को 5  इलेक्ट्रिक कारों को पेश  करने की घोषणा कर चुकी है। इनके डिज़ाइन के टीज़र भी कंपनी दिखा चुकी है, जिनमें 1 बॉक्स जैसे डिज़ाइन के साथ, 2 स्पोर्ट कार जैसे मिलते-जुलते डिज़ाइन के साथ और एक थोड़े और अलग डिज़ाइन के साथ आ सकती है। ये पाँचों कॉन्सेप्ट कारें होंगी और सभी इलेक्ट्रिक होंगी। 

Toyota Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder को इस समय आप प्री-आर्डर कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतें घोषित नहीं की हैं। ये हाइब्रिड कार अगस्त के बाद के 15 दिनों में उपलब्ध होगी। जैसे कि हमने कहा ये एक हाइब्रिड कार है, तो कंपनी इसमें 177.6 V की लिथियम-आयन बैटरी के साथ 59kW की मोटर दी है और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी है। ये दोनों मिलकर 115 hp की आउटपुट देने में सक्षम है। इसमें पेट्रोल इंजन लगभग 122Nm का टार्क और इलेक्ट्रिक मोटर 141Nm का टार्क जेनेरेट करने में सक्षम हैं। इसकी कीमत भी लगभग 10 लाख से शुरू हो सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Imageये होगी Ola Electric Car की कीमत, भारत में सबसे तेज़ कारों में होगी शामिल

Ola Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को टीज़ करना शुरू कर दिया है। Ola Electric ने घोषणा की है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2024 की गर्मियों में लॉन्च की जाएगी। और इस नयी और पहली इलेक्ट्रिक कार को कंपनी सीधे प्रीमियम बाज़ार में ही लॉन्च करने की …

Imageमध्य प्रदेश के छात्र का कारनामा; इस महंगाई में बनायी मात्र 30 रूपए में 185 कि.मी. तक दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार

बेहद तेज़ी से EV यानि की बैटरी या बिजली पर चलने वाली कारें या वाहन बढ़ रहे हैं। कोरोना माहामारी के बाद पेट्रोल, डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने भी लोगों को भारत में इलेक्ट्रिकल व्हीकल की तरफ जाने पर मजबूर किया है। ऐसे में भारत के मध्य प्रदेश में रहने वाले एक कॉलेज के छात्र …

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर शुरू हो चुका है, और इस महीने आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products