ये होगी Ola Electric Car की कीमत, भारत में सबसे तेज़ कारों में होगी शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ola Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को टीज़ करना शुरू कर दिया है। Ola Electric ने घोषणा की है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2024 की गर्मियों में लॉन्च की जाएगी। और इस नयी और पहली इलेक्ट्रिक कार को कंपनी सीधे प्रीमियम बाज़ार में ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस नयी आने वाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में कंपनी ने कुछ बातें बतायीं हैं, जो काफी दिलचस्प है।

Ola कार की कीमत

ये भारतीय कंपनी अपने Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ काफी प्रचलित हुई है। अब कंपनी पहली इलेक्ट्रिक कार बनाने में जुट गयी है, जो किफ़ायती नहीं, सीधे प्रीमियम बाज़ार में लॉन्च होगी। कंपनी की मानें तो, सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक कार 500 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। Ola CEO के अनुसार उनके इलेक्ट्रिक व्हीकल 1 लाख (ई-स्कूटर) से 40-50 लाख रूपए (इलेक्ट्रिक कार) तक जायेंगे। इस बयान के अनुसार इस प्रीमियम कार की कीमत 40 से 50 लाख तक जा सकती है।

Ola Car के स्पेसिफिकेशन

Ola की ये इलेक्ट्रिक कार 2024 में आने वाली है। हालांकि इसके फीचरों को लेकर कंपनी ने अभी ज़्यादा कुछ नहीं बताया है। लेकिन Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल के एक इंटरव्यू के दौरान पीटीआई को कहा है कि इलेक्ट्रिक कार के बाज़ार में कंपनी पहली गाडी प्रीमियम लाएगी, जिसके बाद किफ़ायती रेंज के बाज़ार में भी कंपनी अपने कदम जमाने की कोशिश करेगी। उनके अनुसार वो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों में बाज़ार में ग्लोबल लीडर बनने का उद्देश्य रखते हैं। कंपनी की ये नयी गाड़ी इलेक्ट्रिक कारों में सबसे तेज़ और स्पोर्टी होगी। उन्होंने ये भी बताया है कि गाड़ियों को लेकर वो अपने रोडमैप पर काम भी कर रहे हैं और आने वाले समय में किफ़ायती इलेक्ट्रिक कारों के बाज़ार में भी वो अपना प्रोडक्ट लेकर आएंगे।

कंपनी के अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार पर तैयारी शुरू कर दी है, जो लगभग 2 सालों में बाज़ार में आएँगी। ये प्रीमियम कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार को मात्र 4 सेकेंड में पकड़ेगी और एक ही चार्ज में 500 किलोमीटर तक जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो ये आने वाले समय में सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी और सबसे बड़ी बात है कि भारत में बनी यानि मेड इन इंडिया होगी। हालांकि इसकी कीमत 50 लाख तक जा सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Imageइन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर Ola S1 को लॉन्च किया है। ये वही इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन इसी के Pro वैरिएंट की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसे बाज़ार में नहीं उतारा। अब 15 अगस्त को कंपनी ने इसे फिर एक बार …

ImageOla का पहला Ola electric scooter 15 अगस्त को 10 रंगों में होगा लॉन्च

Ola अपना पहला Ola electric scooter भारत में लॉन्च करने वाला है और कुछ दिनों से इस पर रेज़र्वेशन भी खुले हुए हैं। आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1 लाख़ रेज़र्वेशन के मार्क को पार करने के बाद कंपनी के सी.ई.ओ. ने आखिरकार भारत में इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। कंपनी के सी.ई.ओ …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.