दीपावली पर लांच हो सकता है NOKIA 7

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वर्ष 2017 HMD ग्लोबल के लिए बेहद शानदार उपलब्धियों भरा वर्ष रहा है, वैश्विक रूप से अब तक कम्पनी द्वारा Nokia के चार बेहतरीन फोन Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 लांच किये जा चुके हैं। और अब यह प्रतीत होता है कि, कंपनी एक और स्मार्टफोन लॉन्च के साथ इस वर्ष को समाप्त करना चाहती है। फिनलैंड की इस कंपनी ने 19 अक्टूबर को एक फोन लॉन्च के आयोजन के लिए प्रेस आमंत्रण भेजा है, गौरतलब है कि इस दिन भारत में दीपावली पर्व भी है। (Read in English)

हालाँकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस इवेंट में कौन सा फोन लांच होने जा रहा है? लेकिन अगर हम ताज़ा अफवाहों पर गौर करें तो यह Nokia 7 हो सकती है। वहीं कुछ अफवाहें Nokia 8 के 6GB रैम वाले संस्करण के लॉन्च की संभावना भी व्यक्त करती हैं।

इसके अलावा पढ़ें: दीपावली के बाद फिर से शुरू हो सकती है Reliance Jio Phone की प्री-बुकिंग: सूत्र

हाल ही में नोकिया ने ‘Qi’ टैग के साथ एक फोटो जारी की, जिसका चीनी भाषा में अर्थ सात (7) होता है, ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि सम्भवतः यह फोन Nokia 7 हो सकता है।

एक अन्य टीज़र पोस्ट में, नोकिया Bothie फीचर के साथ पेश किया जा रहा है, जो अभी तक केवल Nokia 8 में उपलब्ध है। ऐसे में दो संभावनाएं हैं: पहली ये कि Nokia 8 स्मार्टफोन का 6GB रैम संस्करण जो कि अभी तक चीन में लॉन्च नहीं किया गया है, वह लांच हो सकता है। वहीं दूसरी संभावना यह है कि आने वाला फोन Nokia 7 हो सकता है जो कि Bothie फीचर के साथ आएगा।

याद दिला दें कि Nokia 8 एक 5.3 इंच के क्वाड HD डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट, 4GB रैम, स्टॉक एंड्रॉइड नोगाट और 3,090 mAh की बैटरी के साथ बाजार के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक है। वहीं दूसरी तरफ, Nokia 7 एक मध्य श्रेणी की पेशकश होगा जो Nokia 6 और Nokia 8 के बीच की खाई को भरने का काम करेगा। यह पता लगाने के लिए वास्तव में कौन सा फोन आने वाला है, आपको 19 अक्टूबर यानी कल तक इंतजार करना होगा।

इसके अलावा पढ़ें: Razer लॉन्च करने जा रहा है पहला Gaming Smartphone; जानिए इसकी खूबियां

Related Articles

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageNokia ब्रांड के एंड्राइड स्मार्ट टीवी भारत में 5 दिसंबर को होंगे लॉन्च: Flipkart पर शुरू होगी सेल

कुछ समय पहले खबर आई थी कि Nokia भारत में ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के साथ साझेदारी के तहत मार्केट में अपना पहला TV लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से हम इस टीवी की कुछ लीक्स भी देख चुके हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageiQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO की Z-सीरीज़ का फोकस हमेशा बेसिक चीज़ों को सही रखने पर रहा है, यानी बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और रोज़मर्रा का स्मूद अनुभव, वो भी कीमत को ज़्यादा ऊपर ले जाए बिना। नया iQOO Z11 Lite भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। यह पिछले साल आए Z10 Lite की जगह लेने आया है और …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

Discuss

Be the first to leave a comment.